
दही का इस्तेमाल भारतीय रसोई में कई तरह से किया जाता है। यह बाजार में भी मिलता है, मगर इसे घर पर भी जमाया जा सकता है। इसे घर पर जमाने की विधि बेहद आसान है फिर भी बहुत सारी महिलाओं की शिकायत होती है कि वह जब भी दही जमाती हैं तो वह ठीक से जम नहीं पाता है और पानी जैसा रह जाता है।
वहीं कुछ महिलाओं की यह भी शिकायत होती है कि दही जम ही नहीं पाता है और दूध केवल गाढ़ा हो जाता है। जब ऐसा होता है तब वह दूध किसी भी लायक नहीं बचता है। उसकी न तो आप चाय बना सकती हैं, न उसकी छाछ बन सकती है और न ही उस दूध का इस्तेमाल आप कहीं और कर सकती हैं क्योंकि उसका स्वाद भी अच्छा नहीं होता है।
अमूमन महिलाएं इस स्थिति में दूध को फेंक देती हैं। मगर आप चाहें तो इसे ही ठीक करके 15 मिनट में दही को जमा सकती हैं। इसकी विधि भी बेहद आसान है। चलिए हम आपको इसके आसान स्टेप्स बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: 3 आसान टिप्स आजमाएं दही को खट्टा होने से बचाएं

सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें पानी भर कर उसे गरम करें। इस बात का ध्यान रखें कि आपको पानी को उबालना नहीं है। मगर पानी गुनगुना भी न हो। पानी ठीकठाक गरम होना चाहिए।(बचे हुए दही की रेसिपी)
अब आप दही वाले बर्तन को ढांक कर गरम पानी में रख दें। पानी का स्तर इतना होना चाहिए कि दही वाला बर्तन इतना डूब जाए जहां तक उसमें दही और दूध का मिश्रण भरा हुआ है। इसके बाद आपको पानी वाले बर्तन को ढांक देना है।
इसे जरूर पढ़ें: दही घर पर ही जमेगा गाढ़ा और टेस्टी अगर अपनाएंगी ये 4 टिप्स
अब आप 15 से 20 मिनट तक दही के बर्तन को गरम पानी में डुबो कर रख दें। इसके बाद आप पाएंगी कि आपका दही जम चुका है। मगर इस दही में भूल से भी चम्मच डालने की गलती न करें। बल्कि इसे 1 घंटे के लिए फ्रीज में रख दें। इसके बाद आपका दही अच्छी तरह सेट हो चुका होगा।
नोट- इस विधि से दही जमाने पर कभी दही गाढ़ा जमता है तो कभी पानी छोड़ देता है। मगर दही खराब नहीं होता है और खाने लायक हो जाता है।

यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इस तरह किचन हैक्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: maa,yeh kaise karun/youtube, indianhealthyrecipes
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।