गर्मी के मौसम में बनाएं रिफ्रेशिंग खस आइसक्रीम सोडा ड्रिंक, ट्राई करें आसान रेसिपी

गर्मी के मौसम में हमारा मन हमेशा कुछ ठंडा खाने या पीने को करता है। इसलिए इन दिनों में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए आपको कुछ न कुछ ठंडा पीते रहना चाहिए। गर्मी और धूप से राहत पाने के लिए लोग शरबत पीते हैं, ऐसे में आप हर दिन कुछ नया और हेल्दी ट्राई कर सकती हैं।
आप में से कई लोगों को खस का शरबत बेहद पसंद होगा, लेकिन अगर उसमें आइसक्रीम और सोडा को कॉम्बिनेशन मिला दिया जाए तो मजा दोगुना हो जाएगा। इसलिए आज के 'रेसिपी ऑफ द डे' में हम आपको शेफ कुणाल कपूर की ‘खस आइसक्रीम सोड़ा’ बनाने का आसान तरीका बताएंगे। इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है, साथ ही यह बेहद टेस्टी और हाइड्रेटिंग है। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं खस आइसक्रीम सोडा रेसिपी के बारे में-
खस आइसक्रीम सोडा Recipe Card
समर सीजन में बनाएं रिफ्रशिंग खस आइसक्रीम सोडा ड्रिंक की रेसिपी
Ingredients
- पानी- 1.3 लीटर/5 कप
- खस की जद- 70 ग्राम
- चीनी- स्वादानुसार
- फूड कलर- 3 से 4 बूंदें
- बर्फ के टुकड़े
- भिगोया हुआ सब्जा- 2 बड़े चम्मच
- वनिला आइसक्रीम- ब्रिक
- खस सिरप- 3 बड़े चम्मच
- खस सिरप- 3 बड़े चम्मच
- सब्जा- 1 बड़ा चम्मच(भीगा हुआ- तुलसी के बीज)
- ठंडा सोडा पानी- 250 मिलीलीटर
Step
- Step 1:
खस आइसक्रीम सोडा का सिरप बनाने के लिए सबसे पहले खस की जड़ को अलग-अलग फैलाएं और पानी से अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद जड़ को पानी में करीब 5 मिनट के लिए भिगो दें।
- Step 2:
एक कढ़ाई लें और खस की जड़ों को उसमें डाल दें। इसके बाद चीनी और पानी के साथ डालकर खस के जड़ों की जड़ों को उबाल लें।
- Step 3:
जब तक यह मिश्रण गाढ़ा न हो जाए, तब तक इसे धीमी आंच पर पकाएं। इस चाशनी को तैयार करने में करीब 30 मिनट का समय लगता है।
- Step 4:
ब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसे 5 से 10 मिनट के लिए कढ़ाई में ही छोड़ दें। फिर ध्यान से जड़ों को हटाकर एक प्लेट में रख दें।
- Step 5:
जब जड़े कुछ देर बाद ठंडी हो जाएं, तो बचे हुए चाशनी को निकालने के लिए जड़ों को खस के सिरप को छन्नी की मदद से छान लें।
- Step 6:
खस आइसक्रीम आइसक्रीम तैयार करने के लिए सबसे पहले एक लंबा गिलास ले और उसमें वेनिला आइसक्रीम का एक स्कूप डालें।
- Step 7:
फिर 2 से 3 बड़े चम्मच कंसन्ट्रेटेड खस शरबत डालें। इसके ऊपर भीगे हुए सांबा के बीज या चिया सीड भी डालें।
- Step 8:
आखिर में ठंडा सोडा ग्लास में डालें और झटपट सर्व करें।
सिरप बनाने का तरीका-

- खस आइसक्रीम सोडा बनाने के लिए सबसे पहले खस जड़ को अलग-अलग फैलाए और पानी से अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद जड़ को पानी में करीब 5 मिनट के लिए भिगो दें। इस तरह से जड़ों की गंदगी पानी में जम जाएगी। अब खस की जड़ों को एक बार पानी की मदद से दोबारा धुल लें।
- एक कढ़ाई लें और खस की जड़ों को उसमें डाल दें। इसके बाद चीनी और पानी के साथ डालकर खस के जड़ों की जड़ों को उबाल लें। जब तक यह मिश्रण गाढ़ा न हो जाए, तब तक इसे धीमी आंच पर पकाएं। इस चाशनी को तैयार करने में करीब 30 मिनट का समय लगता है।
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसे 5 से 10 मिनट के लिए कढ़ाई में ही छोड़ दें। फिर ध्यान से जड़ों को हटाकर एक प्लेट में रख दें। बची हुई चाशनी को जाली की मदद से छान लें। जब जड़े कुछ देर बाद ठंडी हो जाएं, तो बचे हुए चाशनी को निकालने के लिए जड़ों को दबाएं और इसे भी छान लें।
इन सिंपल स्टेप्स के साथ आपका खस सिरप बनकर तैयार हो जाएगा, जिसे आप फ्रिज में लंबे समय तक स्टोर भी कर पाएंगी।
इस भी पढ़ें-गर्मियों में इन 3 हेल्दी ड्रिंक्स को ट्राई करें, टेस्ट के साथ हेल्थ भी पाएं
खस आइसक्रीम सोडा बनाने का तरीका-
View this post on Instagram
- खस सोडा आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक लंबा गिलास ले और उसमें वेनिला आइसक्रीम का एक स्कूप डालें।
- फिर 2 से 3 बड़े चम्मच कंसन्ट्रेटेड खस शरबत डालें। इसके ऊपर भीगे हुए सांबा के बीज या चिया सीड भी डालें।
- आखिर में ठंडा सोडा ग्लास में डालें और झटपट सर्व करें।
इन सिंपल स्टेप्स के साथ आपका खस आइसक्रीम सोडा तैयार हो जाएगा। एक बार सिरप तैयार करने के बाद आप इसे 2 मिनट में कभी भी सर्व कर सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।