Eid Special Recipe: रूह अफजा फालूदा से घोलें ईद की खुशी में मिठास

साल भर के बाद ईद का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। तपती गर्मी में महीने भर रोजे रखने के बाद जब ईद के चांद का दीदार होता है तो लोग खुशी से झूम उठते हैं। पूरे विश्वभर में ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन घरों में मीठी सिवईं बनने का रिवाज है। मिठी सिवईं हर घर में तरह-तरह से मनाई जाती है। मगर, सिवईं के साथ आप इस ईद को और भी खास बना सकती हैं। जी हां, आपकी ईद को खास बनाने के लिए रूह अफजा जो है। आपने रूह अफजा का शरबत तो कई बाद पीया होगा मगर, इस बाद ईद पर आप रूह अफजा फालूदा बना सकती हैं। आइए जानते हैं कि इसे कैसे घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:ID-Ul-Fitr Recipe: इस ईद ‘लखनवी मटन बिरयानी’ से करें मेेहमानों का स्वागत
सामग्री
- 1 पैकेट फालूदा सेव
- 2-3 कप ठंडा दूध
- 1 बड़ा चम्मच सुबजा
- 1 कप रूह अफजा
- ½ वनीला आइस्क्रीम
- 1 कप मलाई
- 10 तुकड़े चेरी
इसे जरूर पढ़ें: Recipes Of the Day: ईद के मुबारक मौके पर घर पर बनाएं ये स्पेशल डिशेज
विधि
- सबसे पहले आपको फालूदा सेव को पैकेट में लिखे इंस्ट्रक्शंस को ध्यान में रख कर उबाल लेना चाहिए। वैसे आपको इन्हें पानी में उबालना है। इसके बाद आपको इसे छलनी में छानना है। ध्यान रखें कि जब आप इसे उबालें तो पानी में थोड़ा तेल डाल दें।
- इसके बाद सुबजा सीड्स को 3 कप पानी से साफ करें। इसे साफ करने के बाद 30 मिनट के लिए भिगो कर रख दें। यह भिगोने के बाद थोड़े फूल जाते हैं।
- फिर इसका पानी निकाल दें और थोड़ी देर के लिए इसे फ्रिज में रख लें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे इसे ग्लास में डालें। एक ग्लास में 2 बड़े चम्मच फालूदा डालें।
- इसके बाद ग्लास में 1-2 छोटे चम्मच सुबजा सीड्स डालें।
- अब आधा ग्लास दूध डालें। इसके बाद आप इसमें 2 स्कूप वनीला आइस्क्रीम डालें।
- इसके उपर आप घर में निकली दूध की मलाई डालें और सबसे बाद में आपको इस मिश्रण में रूह आफजा डालना है। बस आपका रूह अफजा फालूदा बन कर तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।