दिवाली में स्वाद को नयापन देंगे ये 4 लाजवाब मीठे पकवान

दिवाली का त्योहार खुशियों का ही नहीं बल्कि, दिवाली को मिठाइयों का भी त्योहार माना जाता है। इस दिन के लिए लगभग हर भारतीय घरों से एक दो दिन पहले से ही खूब सारी मिठाइयां बनने लगती हैं। ऐसे में भारतीय महिलाएं नए-नए मिठाइयों की रेसिपी भी तलाशने में लग जाती है। अगर आप भी इस दिवाली कुछ अलग और लाजवाब मिठाई बनाना चाहती हैं तो आज आपके लिए कुछ लजीज मिठाई की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसे बनाने में अधिक मेहनत भी नहीं लगती है। इन मिठाइयों को खाने के बाद मेहमान भी आपकी तारिक करते नहीं रुकेंगे। तो बिना देर किए हुए चलिए जानते हैं इन रेसिपी के बारे में-
मोहनथाल
- इस मिठाई को बनाने के लिए आपको बेसन, केसर, घी, मिल्क, घिसे हुए बादाम, पिस्ता, दूध और चीनी जैसी चीजों की आवश्यकता होगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप बेसन और दूध को मिक्स कर के कुछ देर के लिए अलग रख दीजिये। इसके बाद एक कढ़ाई में घी डालकर मिक्स किए हुए बेसन और केसर को डालकर लगभग 5 से 7 मिनट तक अच्छे से भून लीजिए।
- 7 मिनट बाद इसमें हल्के दूध के साथ चीनी को डालकर अच्छे से गाढ़ा होने तक पका लीजिए। जैसे ही ये गाढ़ा हो जाए इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और मोटे परत में फैला लीजिए। अब इसके ऊपर से घिसे हुए बादाम और पिस्ता को डाल लीजिए और कुछ देर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दीजिये। कुछ देर बाद इसे फ्रिज से निकाल कर मनचाहें आकार में काट लीजिए। (दिवाली पार्टी के लिए कॉकटेल)
इसे भी पढ़ें: इन तीन तरीकों से बना सकती हैं खस्ता ठेकुआ, रेसिपी है बेहद आसान
काजू पान
- इस दिवाली मीठे में कुछ बिल्कुल ही अलग बनाना चाहती हिया तो इस बार काजू पान मिठाई बना सकती हैं। काजू पान खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता है। इसे बनाने के लिए आपको काजू पाउडर, मिल्क पाउडर, इलाइची पाउडर, चीनी पाउडर, ऑरगेंनिक फूड कलर, पिस्ता, चांदी के बर्क, और गुलकंद जैसी चीजों की आवश्यकता होगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में गरम पानी की सहायता से काजू पाउडर, मिल्क पाउडर, इलाइची पाउडर, चीनी पाउडर और ऑरगेंनिक फूड कलर को मिक्स कर के आटे की तरह गुथ लीजिए। (कुट्टू के आटे का ढोकला)
- इसके बाद इसमें घी लगाकर चिकना कर के 10 से 15 मिनट के लिए अलग रख दीजिये। इसी बीच एक बर्तन में गुलकंद, हल्का काजू, पिस्ता अच्छे से मिला लीजिए। इसके बाद मिक्स किए हुए आटे में से हाथ में लेकर तैयार किए हुए गुलकंद को डालें और पान की तरह फोल्ड कर लीजिए। अब इसके ऊपर से चांदी की बर्क लगा लीजिए। आपका काजू पान बन के तैयार है।
डोडा बर्फी
- अगर आपको पंजाबी मिठाई पसंद है तो यकीनन इसे भी आप खूब पसंद करेंगी। इसे बनाने के लिए आपको बादाम, काजू, पिस्ता, घी, चीनी, दूध, कोको पाउडर, क्रीम और दलिया की ज़रूरत होगी। डोडा बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कढ़ाई में घी डालकर दलिया को अच्छे से भून कर निकाल लीजिए। अब इसी कढ़ाई में आप दूध और क्रीम को डालकर गाढ़ा होने तक अच्छे से पका लीजिए। (खजूर और अखरोट की बर्फी)
- दूध गाढ़ा होने के बाद इसमें भूने हुए दलिया और चीनी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इसके बाद अब इसमें कोको पाउडर के साथ बादाम, काजू और पिस्ता को डालकर अच्छे से पका लीजिए। इसे आप तब तक पकाए जब तक यह ज़मने लायक ना हो जाए। इसके बाद एक थाली को घी से ग्रीस कर लीजिए और तैयार हुए इस मिश्रण को मोटे परत में फैला के हल्के हाथों से बराबर कर दीजिये। कुछ देर ठंडा होने के बाद इसे बर्फी के आकार में काट लीजिए।
इसे भी पढ़ें: 1-2 नहीं ऐसे बनाएं पूरे 5 तरह के सांभर, जानें ऑथेंटिक साउथ इंडियन रेसिपी
बालूशाही स्वीट
- एक ऐसी मिठाई जिसे आप कई दिनों तक खाने के लिए रख सकती हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए आपको मैदा, घी, इलाइची पाउडर, दूध और चीनी की आवश्यकता होगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप मैदा में घी डालकर पानी की सहायता से गुंथ लीजिए। अब एक कढ़ाई में चीनी की चाशनी बना लीजिए। (मावा स्टफ्ड बालूशाही)
- अब गुथें हुए मैदा में से लेकर गोल करें और अंगूठे की हेल्प से बीच दबाकर बालूशाही की तरह बना लीजिए। अब इसे घी से अच्छे से सेक लीजिए। जब आप इसे अच्छे से सेक लें, तो तैयार किए की हुई चाशनी में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिये। लगभग 15 से 20 मिनट बाद इसे चाशनी में से निकाल कर एक प्लेट में रख लीजिए। आपका बालूशाही बन के तैयार है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@shailendrajain.com,i.ytimg.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।