Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:31 AM IST

व्रत के समय बनाएं कुट्टू के आटे का ढोकला, झटपट बनकर हो जाएगा तैयार

अगर आप व्रत में कुछ अलग खाना चाहती हैं और घर में सिर्फ कुट्टू का आटा ही है तो आप कुट्टू के आटे का ढोकला बना सकती हैं। 
Updated:- 2020-10-13, 15:04 IST
kuttu ka dhokla

नवरात्र शुरू होने वाली है और इस समय सभी अपने-अपने घरों में कुछ इंट्रस्टिंग बनाने की कोशिश करते हैं। नवरात्र के 9 दिन तो फलहार ही खाना होता है और इतने दिनों तक एक जैसा खाना खाकर लोग बोर भी हो जाते होंगे। ऐसे में आप व्रत वाले खाने में ही बहुत सारे वेरिएशन्स ट्राई कर सकती हैं। हम आपको आज बताने जा रहे हैं व्रत वाले ढोकले की रेसिपी। आपने शायद समा के चावल का ढोकला देखा होगा, लेकिन क्या आपने कुट्टू के आटे के ढोकले के बारे में सुना है?

कुट्टू के आटे का ढोकला Recipe Card

ये रेसिपी 20 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी और इसे आप दिन में किसी भी वक्त खा सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Snacks
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 250 ग्राम कुट्टू का आटा
  • 1/2 कप दही
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 चम्मच कच्चा नारियल
  • 2 चम्मच समा के चावल का आटा
  • 1 चम्मच देसी धी
  • पानी आवश्यकता अनुसार
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • ईनो (ऑप्शनल)
  • राई (तड़के के लिए ऑप्शनल)
  • करी पत्ता (तड़के के लिए ऑप्शनल)

Step

  1. Step 1:

    एक बर्तन में चावल, कुट्टू का आटा और दही डालकर घोल लीजिए और इसे 15 मिनट के लिए अलग रख दीजिए।

  2. Step 2:

    अब एक स्टीमिंग प्लेट में नीचे घी लगा दीजिए ताकि ये ढोकला चिपके नहीं। जब समय हो जाए तो हरी मिर्च और ईनो भी उसी घोल में डाल दें। अगर आपको लगता है कि घोल गाढ़ा है तो आप उसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं।

  3. Step 3:

    कई बार ऐसा भी होता है कि लोग ईनो को व्रत के समय नहीं खाते ऐसे में आप बेकिंग सोडा आदि का उपयोग भी कर सकती हैं या चाहें तो इसे पूरी तरह से अवॉइड कर सकती हैं।

  4. Step 4:

    अब आप इसे स्टीम करें बिलकुल वैसे ही जैसे साधारण ढोकले को करते हैं।

  5. Step 5:

    ढोकला अच्छे से पका है या नहीं इसे चेक करने के लिए आप टूथपिक या चाकू का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

  6. Step 6:

    अगर आप व्रत में राई और करीपत्ता खाती हैं तो इसमें नॉर्मल ढोकले की तरह की तड़का लगाएं और अगर नहीं तो इसे रहने दें।

  7. Step 7:

    किसी सर्विंग प्लेट में निकालकर इसे गर्मागर्म सर्व करें।

जी हां, आप कुट्टू के आटे का ढोकला भी बना सकती हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक साबित होगा। आप सोच रहे होंगे कि ये ढोकला व्हाइट कैसे है तो मैं आपको बता दूं कि इस ढोकले में कुट्टू के आटे के साथ समा के चावल का आटा भी मिलाया गया है। हां, इसमें खमीर थोड़ा कम उठेगा क्योंकि कुट्टू का आटा इतना खमीर नहीं उठाता है, लेकिन स्वाद में भरपूर होगा। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।