Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:32 AM IST

DIY cocktail: दिवाली पार्टी के लिए मिनटों में तैयार कर सकती हैं ये कॉकटेल

दिवाली के मौके पर बहुत से लोग हाउस पार्टी का आयोजन करते हैं। ऐसे में इस बार अपने मेहमानों को स्पाइसी कॉकटेल से इम्प्रेस करें।  
Updated:- 2020-10-19, 11:57 IST
best diy cocktails

त्योहार का मौसम शुरू हो चुका है, दुर्गा पूजा के बाद लोग दिवाली की तैयारी शुरू कर देंगे। हालांकि कुछ लोग इसकी तैयारी शुरू भी कर चुके होंगे। वहीं हर साल ऐसे कई लोग हैं जो अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं। इस पार्टी में मिठाइयों के अलावा कुछ लोग ड्रिंक भी शामिल करते हैं, लेकिन अगर आप भी कुछ ऐसा प्लान कर रही हैं तो इस बार कुछ अलग कर सकती हैं। आप चाहे तो अपनी दिवाली पार्टी में कॉकटेल सर्व कर सकती हैं। 

घर पर कई तरीके से कॉकटेल बनाया जा सकता है, लेकिन महिलाएं स्पाइसी चीजों को काफी पसंद करती हैं। ऐसे में आप चाहे तो इन तीन तरीकों से घर पर कॉकटेल बना सकती हैं। इस तरह आप अपनी दिवाली पार्टी को और भी मजेदार बना सकती हैं।

मैकरोनी कॉकटेल

 cocktails easy

मैकरोनी कॉकटेल बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी दोनों है। इसे बनाने के लिए अधिक चीजों की आवश्यकता नहीं बल्कि घर में मौजूद मसालों की मदद से आसानी से बना सकती हैं।

सामग्री

100 एमएल ब्लैक और व्हाइट, 100 एमएल मीठा नीबू का रस, 20 एमएल नींबू का रस, 20 एमएल शहद, ग्रेटेड दालचीनी स्टिक।

विधि

अब इन सभी सामाग्री को मिक्स कर दें। इसके लिए एक ग्लास में इन सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह शेक करें। ध्यान रहे कि इस दौरान यह अच्छी तरह से बंद हो। अब ऊपर से इसपर बर्फ डालें। इसके बाद गार्निश करने के लिए मीठे नींबू के छिलके जोड़ सकती हैं। आप चाहे तो इसे व्हिस्की ग्लास में सर्व कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: कुकीज़ बना रही हों या केक, फॉलो करें ये ईज़ी बेकिंग टिप्स

जॉनी और जिंजर कॉकटेल

good cocktails

दिवाली पार्टी में जॉनी-जिंदर कॉकटेल हर किसी को पसंद आएगी। साथ ही, इसे बनाना भी काफी आसान है। इसका स्वाद दूसरे कॉकटेल की तुलना में काफी अलग है, जिसे पीने के बाद लोगों को दोबारा पीने का मन करेगा।

सामग्री

70 एमएल जॉनी वॉकर रेड लेबल,सेब कटा हुआ,20 एमएल रेड एप्पल सिरप,जिंजर एल,एंजोस्टुरा बिटर्स- 3 बूंद।

विधि

कॉलिन्स ग्लास में एप्पल सिरप के साथ जॉनी वॉकर रेड लेबल मिलाएं। अब जिंजर एल से टॉपअप करें। इसके बाद कटे हुए सेब और एंजोस्टुरा से इसे गार्निश करें। कुछ मिनटों में तैयार हो जाने वाले इस कॉकटेल को कॉलिन्स ग्लास में सर्व कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- आलू चाट छोड़िया, अब ट्राई कीजिए कुरकुरी भिंडी से लेकर ओट्स तक ये 5 अनोखी चाट रेसिपीज  

पीयर स्लिम नॉग कॉकटेल

home cocktails

पीयर स्लिम नॉग कॉकटेल नाशपाती फ्लेवर का होता है। घर पर कॉकटेल फलों और कुछ ड्रिंक्स की मदद से मिनटों में बनाया जा सकता है। हालांकि सामाग्री की क्वांटिटी को चेक करना बहुत जरूरी है। 

सामाग्री

70 एमएल स्मरनॉफ ग्रीन एप्पल,एक टुकड़ा नाशपाती,5 फली इलायची,100 एमएल पानी,शुगर स्वादनुसार,20 एमएल इलायची सिरप,1 अंडा सफेद।

 

विधि

इलायची के 5 फली को क्रश करें और अब उसे 100 एमएल गर्म पानी और शुगर डालें। उसे अच्छी तरह से मिक्स करें और ठंडा होने दें। अन्य सामग्री के साथ इलयाची सिरप को मिलाएं और तब तक शेक करें जब पूरी तरह से घुल न जाए। अब एक ग्लास में चिल्ड होने के लिए रखें। इलायची पाउडर ऊपर से डालकर इसे गार्निश करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।