Cooking Hacks: ये 3 हैक्स बिना लाल मिर्च के भी आपकी सब्जी को हमेशा बनाए रखेंगे चटपटा

अगर आप अपने खाने में अधिक मात्रा में लाल मिर्च पाउडर इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो आप इस लेख में बताए गए टिप्स फॉलो कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-07-12, 14:30 IST
How to make spicy without red chilli powder

खाने का जायका बढ़ाने के लिए कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, खाने में मसालों का स्वाद या फिर अनुपात अगर सही ना हो तो खाने का पूरा स्वाद फीका पड़ सकता है। लेकिन कई महिलाएं खाने को तीखा बनाने के लिए लाल मिर्च का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन रोजाना लाल मिर्च पाउडर का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसकी सहायता से आप खाने का स्वाद बिना लाल मिर्च के भी बढ़ा सकते हैं। यकीनन ये हैक्स न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करेंगे बल्कि आपको लाल मिर्च अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने की भी जरूरत नहीं होगी। ये हैक्स खाने में स्वाद और खुशबू दोनों ही बढ़ा सकते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि आप लाल मिर्च के अलावा किन मसालों से अपने खाने का स्वाद बढ़ा सकती हैं।

हरी मिर्च का करें इस्तेमाल

Green Chilli Food Hacks

आप खाने को तीखा बनाने के लिए हरी मिर्च का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि हरी मिर्च न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करेंगी बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आप खाने मेंहरी मिर्च का पेस्ट बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर आप सीधा मिर्च खाने में डाल सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-Cooking Tips: इन 5 मसालों से रेगुलर सब्जी भी बन जाएगी मजेदार, ट्राई करके देख लें

दखनी मिर्च पाउडर का करें इस्तेमाल

आप अपनी सब्जी को तीखा और मसालेदार बनाने के लिए लाल मिर्च का इस्तेमाल करने के बजाय देखनी मिर्च का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि देखनी मिर्च को सफेद मिर्च भी कहा जाता है, जो एक प्रकार की जड़ी बूटी है। इसका इस्तेमाल प्राचीन काल खाने में किया जा रहा है। इसके अलावा, आप खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन और अदरक का पेस्टका भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

काली मिर्च से बढ़ेगा स्वाद

Black Mirch Powder use in Sabzi

आप खाने को और स्वादिष्ट बनाने के लिए काली मिर्च पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको खाने में काली मिर्च का पाउडर बनाना होगा और फिर इस्तेमाल करना है। लेकिन इस काली मिर्च का इस्तेमाल आप फूड बनने के बाद ही करें। क्योंकि काली मिर्च को खाना बनाते समय नहीं डालना चाहिए।

इसे ज़रूर पढ़ें-Cooking Tips: टमाटर के बिना इन 3 चीजों से गाढ़ी करें ग्रेवी, स्वाद हो जाएगा दोगुना

हमें उम्मीद है कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।