आजकल गोलगप्पे न सिर्फ महिलाएं बल्कि बच्चों के भी फेवरेट हैं। क्योंकि गोलगप्पे एक ऐसी चीज है जिसे देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है। हालांकि, बरसात की वजह से लोग बाहर नहीं जा पाते हैं या फिर ज्यादा बाहर के फूड खाने से बचते हैं। इसलिए बहुत-सी महिलाएं घर पर ही कई सारी चीजें बनाना पसंद करती हैं।
हालांकि, आप जब भी घर पर गोलगप्पे बनाने की सोचती हैं, तो आप हमेशा इस बात से हमेशा परेशान रहती हैं कि जब भी आप गोलगप्पे बनाती हैं, तो वह ठीक से नहीं फूल पाते या गोलगप्पे थोड़े टाइम बाद सील जाते हैं। अगर हां, तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
क्योंकि हम इस लेख के माध्यम से आपको बता रहे है कुछ ट्रिक्स और इंग्रीडिएंट्स जिन्हें आप गोलगप्पे का आटा गूंथते वक्त डाल सकती हैं। इन इंग्रीडिएंट्स से गोलगप्पे क्रिस्पी बनेंगे। तो आइए जानते हैं आखिर वो इंग्रीडिएंट्स कौन-से हैं।
आप गोलगप्पे का आटे में बेकिंग सोडा मिक्स कर सकती हैं। क्योंकि बेकिंग सोडा में सोडियम बाइकार्बोनेट की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो आटे में बबल्स पैदा करने का काम करते हैं। इसमें मौजूद बबल्स न सिर्फ आटे को फूलाने का काम करते हैं बल्कि गोलगप्पे कुरकुरे भी बनाते हैं। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आपके गोलगप्पे एकदम परफेक्ट बनें, तो आप आटा गूंथते वक्त बेकिंग सोडा डाल दें। (आटा गूंथने के ट्रिक्स)
इसे ज़रूर पढ़ें-गोलगप्पे के लिए घर पर कैसे बनाएं 5 तरीके का पानी
यह सुनने में आपको को थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह ट्रिक बहुत कारगर है। जैसा कि आप सब को पता है कि अंडा एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसका इस्तेमाल आटे में केक को फुलाने के लिए किया जाता है। लेकिन आप गोलगप्पे को और स्वादिष्ट बनाने के लिए सूजी में एक अंडा डाल दें। क्योंकि ऐसा करने से आपको गोलगप्पे ना फूलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
यह विडियो भी देखें
आप गोलगप्पे को क्रिस्पी बनाने के लिए ईनो का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप ईनो को आटे में नहीं बल्कि सूखी सूजी में डालें और फिर गोलगप्पे तैयार करें। आप ईनो के साथ गोलगप्पे बनाते वक्त घी का भी इस्तेमाल सकती हैं। क्योंकि घी का इस्तेमालकरने से गोलगप्पे सख्त नहीं होंगे, जिसे आप आसानी से स्टोर भी कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-'महाभारत' के समय से खाया जा रहा है 'गोलगप्पा', जानें इसके इतिहास की रोचक कहानी
अब जानते हैं गोलगप्पे की क्रिस्पी पूरी बनाने का सही तरीका क्या है। आप गोलगप्पे का आटा गूंथते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर रही हैं, तो आप अंडे का इस्तेमाल न करें।
इन ट्रिक्स से आप घर पर बाहर जैसे सूजी के गोलगप्पे बना सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिदंगी से।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।