Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी है खसखस की ये 3 रेसिपी, जरूर करें ट्राई

कुछ अलग खाने का मन कर रहा है तो खस खस की इन 3 रेसिपीज को ट्राई करें। ये हेल्दी रेसिपीज झटपट बनकर तैयार हो जाती है।
Updated:- 2021-05-11, 18:10 IST
poppy seeds dishs

खस खस जिसे अंग्रेजी में पॉपी सीड्स भी कहा जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, और इससे कई अलग-अलग रेसिपी भी बनाई जाती है। वहीं गर्मियों में हम ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं, जो लाइट हो और झटपट बनाया जा सकें। ऐसे में खस खस की ये 3 रेसिपी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं तो खस खस की इन रेसिपीज को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं कि खस खस से झटपट बनने वाली इन स्वादिष्ट रेसिपीज के बारे में....

खस खस स्मूदी

smothie

फिटनेस फ्रीक लोग अक्सर अपनी डाइट में स्मूदी को शामिल करते हैं। ऐसे में खस खस की स्मूदी पोस्ट वर्कआउट के दौरान पी सकती हैं। आइए जानते हैं कि खस खस की स्मूदी कैसे बनाई जा सकती है।

सामाग्री

  • खस खस-1/2 कप(पका हुआ)
  • केला-1
  • पीनट बटर- 1 चम्मच
  • दूध- 1 ग्लास
  • कोको पाउडर- 1.5 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच

विधि

  • खसखस की स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले ब्लेंडर में पका हुआ खसखस, केला, पीनट बटर और थोड़ा सा दूध डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर दें। ध्यान रखें कि दूध को थोड़ा-थोड़ा कर ब्लेंडर में मिक्स करें। एक बार में सारा दूध डालने से लम्स बन सकता है।
  • दूसरी बार में इस पेस्ट में शहद, कोको पाउडर और थोड़ा सा फिर से दूध डालकर ब्लेंड कर लें।
  • सबसे आखिर में ब्लेंडर में सभी दूध को मिक्स कर दें और ब्लेंड कर लें। अब इसे ग्लास में सर्व कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Tips: अच्‍छा और मीठा पपीता खरीदने के 5 आसान टिप्‍स

खस खस का सलाद

salad recipe

खीरे और टमाटर का सलाद तो बहुत लोगों ने खाया होगा, लेकिन क्या आपने खसखस से बना सलाद खाया है? अगर नहीं तो इस झटपट और चटपटी सलाद रेसिपी जरूर ट्राई करें।

सामग्री

  • सफेद तिल- 1 चम्मच
  • मूंगफली- 2 चम्मच
  • खस खस- 1 कटोरी
  • नींबू का रस- 2 चम्मच
  • खीरा- 1
  • टमाटर- 2
  • अनार के दाने- 1 छोटी कटोरी
  • काली मिर्च पाउडर- 2 से 3 चुटकी
  • नमक-स्वादानुसार
  • काला नमक- स्वादानुसार
  • पुदीना और धनिया की चटनी- 2 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले सफेद तिल को पैन में डालकर हल्का रोस्ट कर लें और फिर उसे एक कटोरी में निकाल लें। अब उसी पैन में मूंगफली को भी रोस्ट कर लें और उसके छिलके को निकालकर एक बाउल में रख लें।
  • मूंगफली और सफेद तिल रोस्ट करने के बाद अब उसी पैन में दो ग्लास पानी डाल दें और उसमें एक चम्मच घी मिक्स करें। घी डालने के बाद खसखस डाल दें और 5 से 6 मिनट तक कुक होने दें। बता दें कि घी डालने से खस खस पैन में चिपकने के बजाय खिला-खिला नजर आएगा।
  • जब खसखस पक जाए और पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दें। अब एक बाउल में खीरा, टमाटर और अनार के दाने मिक्स कर दें। इसके ऊपर नींबू का रस, नमक, काली मिर्च पाउडर, पुदीना और धनिया की चटनी, खस खस, सफेद तिल, मूंगफली मिक्स कर दें।
  • खस खस का सलाद बनकर तैयार है और अब इसे सर्व कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: खाने में हमेशा परफेक्ट रहेगा मसाला, बस आजमाएं ये 5 ट्रिक्स

खसखस का सूप

soup recipes

हरी सब्जियों के अलावा आप खस खस से भी सूप बना सकती हैं। जब भी आपका खाना बनाने का मन ना हो तो खस खस का सूप पी सकती हैं। आइए जानते हैं खस खस का सूप कैसे बनाया जा सकता है।

सामग्री

  • खस खस- 4 चम्मच(पका हुआ)
  • बादाम- 4(सोक किया हुआ)
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल- 2 चम्मच
  • जीरा- 1/2 चम्मच
  • हरी मिर्च- 2
  • लहसुन की कलियां- 3 (चॉप्ड)
  • प्याज- 1(बारीक कटा हुआ)
  • बीन्स- 1 छोटी कटोरी
  • टमाटर पेस्ट- 1 छोटी कटोरी
  • गरम मसाला-1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर-1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-1/4 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • कच्चा पनीर- 50 ग्राम

विधि

  • सूप बनाने के लिए सबसे पहले पका हुआ खस खस,बादाम और आधा कप पानी मिक्सर में डालकर पीस लें। अब इस पेस्ट को एक बाउल मे निकाल कर रख लें।
  • गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें तेल डाल दें। तेल के गर्म होने पर जीरा, हरी मिर्च बारीक काट कर डाल दें। 30 सेकंड बाद इसमें चॉप्ड किया हुआ लहसुन मिक्स कर दें।
  • अब इसमें बारीक कटे हुए प्याज मिक्स कर दें और ब्राउन होने तक इसे अच्छी तरह भुने। भूनने के बाद इसमें बीन्स बारीक काटकर डाल दें और दो मिनट तक पकाए। फिर इसमें टमाटर का पेस्ट डाल दें। थोड़ी देर तक चम्मच से चलाते हुए भुने। जब सब्जी कढ़ाई में चिपकने लगे तो एक कप पानी मिक्स कर दें।
  • इसके बाद सभी मसालों को डाल दें और इसके साथ स्वादानुसार नमक भी मिक्स करें। सब्जियों को अच्छ तरह पकाएं और फिर इसमें खस खस का पेस्ट डाल दें।
  • खस खस का पेस्ट डालने के बाद इसमें दो ग्लास पानी मिक्स करें। ध्यान रखें कि आप सूप की जितनी कंसिस्टेंसी रखना चाहती है उतना ही पानी मिक्स करें। अब इसे 10 मिनट तक अच्छ तरह पकाएं। वहीं बीच-बीच में इसे चलाना ना भूलें।
  • सबसे आखिर में पनीर के टुकड़ों को मिक्स करें और 5 से 6 मिनट तक पकने दें। जब यह पक जाए तो गरमा गरम सूप सर्व कर सकती हैं।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।