कॉर्न फ्लेक्स की इन 3 आसान डिशेज़ से स्नैक्स का लें मज़ा

अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि रोज-रोज़ स्नैक्स में क्या बनाया जाए जो स्वाद से भरपूर होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। मुख्य रूप से सभी महिलाओं की समस्या होती है बच्चों को हेल्दी फ़ूड खिलाना। इसलिए वो हेल्दी फ़ूड आइटम्स को नए तरीकों से बच्चों के सामने रखती हैं जिससे वो उनका स्वाद ले सकें और सेहत भी बन सके। स्नैक्स में अक्सर हम ऐसी चीज़ें बनाते हैं जो खाने में लाइट और डाइजेस्टिव हों। इसलिए सबसे अच्छा स्नैक्स ऑप्शन
कॉर्न फ्लेक्स होता है जो खाने में स्वाद से भरपूर होने के साथ सेहतमंद भी होता है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि कॉर्न फ्लेक्स से कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स भी मिनटों में तैयार किये जा सकते हैं। आइए जानें कॉर्न फ्लेक्स से बनने वाले स्नैक्स की आसान रेसिपीज़ के बारे में।
कॉर्न फ्लेक्स की टिक्की
आवश्यक सामग्री
- उबले और मैश किए आलू -4
- कॉर्न फ्लेक्स-1 कप
- कॉर्न फ्लोर-1 चम्मच
- बारीक कटी हरी मिर्च -1-2
- गरम मसाला-1 चम्मच
- बारीक कटी हरी धनिया -1 /2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- चाट मसाला- 1-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- कॉर्न फ्लेक्स-की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में उबले व मैश किए आलू (उबले आलू से बनाएं 4 स्नैक्स) को डालकर उसमें कॉर्नफ्लेक्स मिलाएं।
- आलू को अच्छी तरह से मैश करके पेस्ट तैयार करें और इस तैयार पेस्ट में सभी मसाले डालें और हरी धनिया मिक्स करें। पेस्ट में स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- हाथों में थोड़ा-थोड़ा पेस्ट लेकर गोल आकार दें और टिक्की के आकार में थोड़ा सा दबा दें।
- इसी तरह सारे मिश्रण से टिक्की तैयार कर लें और इन्हें कॉर्न फ्लोर से कोट करें।
- एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और इसमें टिक्की डालकर धीमी आंच पर सेकें।
- जब यह टिक्की एक तरफ से सिक जाए और गोल्डन ब्राउन होने लगे तब इसे पलटकर दूसरी तरफ से सेक लें।
- टिक्कियां जब दोनों तरफ से अच्छी तरह से सिक जाएं तब गरमा-गरम सर्व करें और हरी चटनी या सॉस के साथ इनका स्वाद उठाएं।
इसे जरूर पढ़ें:बिस्किट्स और कुकीज़ को रखना है लंबे समय के लिए क्रिस्पी तो ऐसे करें स्टोर
कॉर्न फ्लेक्स चिवड़ा नमकीन
आवश्यक सामग्री
- कॉर्न फ्लेक्स-2 कप
- मूंगफली के दाने- 1/2 कप
- मखाना-1/2 कप
- रोस्टेड चना दाल-1/2 कप
- काला नमक-आवश्यकतानुसार
- करी पत्ते-8-10
- तेल-आवश्यकतानुसार
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- चाट मसाला- 1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सभी सामग्रियों कॉर्न फ्लैक्स, मखाना, मूंगफली, चना दाल, करी पत्ते को एक साथ इकठ्ठा करें।
- सबसे पहले कॉर्न फ्लेक्स को तलकर एक प्लेट में निकाल लें और एक- एक करके अन्य सामग्रियों को गरम तेल में डालकर तल लें।
- रोस्टेड चना दाल भी इसी तरह तेल में फ्राई कर लें।
- तैयार मिश्रण में करी पत्ते डाल दें और कुछ सेकेन्ड के लिए पका लें।
- सभी तली हुई सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इस मिश्रण में नमक, काला नमक,लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- क्रिस्पी, चटपटी सी नमकीन बनकर तैयार है। इसे एक बाउल में निकाल लें और इसका स्वाद उठाएं।
- आप इसे किसी एयर टाइट बॉक्स में रखकर कुछ दिनों के लिए स्टोर भी कर सकती हैं।
कॉर्न फ्लेक्स कुकीज़
आवश्यक सामग्री
- कॉर्नफ्लेक्स-1 कप
- मक्खन-1 कप
- बेकिंग पाउडर-1 छोटा चम्मच
- नींबू का रस-2 बड़े चम्मच
- मैदा-1 कप
- वनीला एसेंस-1 छोटा चम्मच
- कैस्टर शुगर-1 कप
इसे जरूर पढ़ें:अगर पराठे हो जाते हैं हमेशा कड़क तो अपनाएं ये 3 टिप्स
बनाने का तरीका
- अपने ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। एक गहरे तल वाले मिक्सिंग बाउल में, मक्खन डालें और तब तक फेंटें जब तक आपको एक चिकनी स्थिरता न मिल जाए। फिर एक बाउल में कैस्टर शुगर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- एक बाउल में मैदा डालें, उसके बाद नींबू का रस, बेकिंग पाउडर और वनीला एसेंस डालें। कुकीज के लिए चिकना आटा गूंथ लें। अपने कॉर्नफ्लेक्स को एक बाउल में डालकर क्रश कर लें।
- तैयार आटे को छोटे-छोटे भाग में बांटकर छोटी-छोटी कुकीज के आकार में चपटा कर लें। कुकीज को क्रश किए हुए कॉर्नफ्लेक्स बाउल में तब तक डुबोएं, जब तक कि वे दोनों तरफ से अच्छी तरह से लिपट न जाएं।
- कुकीज को एक बेकिंग ट्रे पर स्थानांतरित करें और सुनिश्चित करें कि उनके बीच जगह छोड़ दें ताकि वे बिना किसी बाधा के फैल सकें और स्वतंत्र रूप से उठ सकें। 20 मिनट तक या क्रिस्पी होने तक कुकीज़ को बेक करें।
- इन्हें प्लेट में निकाल में और इनका स्वाद उठाएं।
यहां बताई कॉर्न फ्लेक्स की डिशेज़ से आप खाने का स्वाद तो बढ़ा ही सकती हैं। ये सभी डिशेज़ आपकी सेहत की लिए भी फायदेमंद हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही ट्राई करें ये आसान रेसिपीज़।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।