अगर पराठे हो जाते हैं हमेशा कड़क तो अपनाएं ये 3 टिप्स

अगर आपके हाथों से परांठा हमेशा कड़क बनता है तो यहां बतायी गई इन 3 टिप्स को ज़रूर फ़ॉलो करें।
Updated:- 2021-08-07, 15:44 IST
try to make soft paratha

ऐसा कई बार होता है, जब हम परांठा बनाते हैं तो वह सॉफ़्ट बनने की जगह कड़क बन जाता है। इसे खाने में ना सिर्फ़ घरवाले बल्कि आप ख़ुद भी मुंह बनाएंगी। ऐसे में आप चाहें तो कुछ ऐसी टिप्स को ट्राई कर सकती हैं, जो आपके परांठे को सॉफ़्ट और टेस्टी बनाएगा। कई बार हम क्रंची बनाने के चक्कर में सख़्त बना देते हैं, जिसे खाने में दांतों की हालत ख़राब हो जाती है। वहीं कई बार जब परांठा ठंडा हो जाता है तो सख़्त हो जाता है, जिसे खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में आइए जानते हैं 3 ऐसे तरीक़े जिसकी मदद से सॉफ़्ट परांठा बनाया जा सकता है।

इस तरह गूंथे आटा

salt and ghee

जब आप परांठा बना रही हैं तो आटा गूंथते वक़्त इसमें घी और नमक का इस्तेमाल करें। अगर आपने एक कप आटा लिया है तो उसमें हल्का सा एक चम्मच मेल्ट घी मिक्स कर लें, इस दौरान ध्यान रखें कि घी ज़्यादा गर्म नहीं करना है। अब इसमें 1/4 चम्मच नमक मिक्स करें। अब आटे को पानी की मदद से कम्बाइन कर लें। ध्यान रखें अभी आपको आटा गूंथना नहीं है। आटे को कम्बाइन करने के बाद दो से तीन चम्मच पानी मिक्स करें और इसे प्लेट से ढक दें। परांठे बनाते वक़्त प्लेट हटाएं और उसे हाथों से गूंथना शुरू कर दें। दो से तीन मिनट तक ऐसा करने के बाद परफ़ेक्ट डो तैयार हो जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद जब आप परांठे बनाएंगी तो यह बेहद सॉफ़्ट रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:क्या आप जानती हैं इन फूड्स को कभी भी माइक्रोवेव में नहीं रखना चाहिए

दही का करें उपयोग

use curd

नमक और घी के अलावा आप चाहें तो आटा गूंथते वक़्त दही का भी उपयोग कर सकती हैं। ध्यान रखें कि ताज़ा दही का ही उपयोग करें, पुराना दही खट्टा होता है, इससे परांठे का स्वाद बदल सकता है। आटा गूंथते वक़्त इसमें दही मिक्स करें और उसे कम्बाइन करें। अगर यह पूरी तरह कम्बाइन नहीं हो पाया है तो पानी का इस्तेमाल करें। पूरा आटा कम्बाइन हो जाए। अब इसे ढक दें और पानी का इस्तेमाल ना करें। 5 से 6 मिनट बाद जब गूंथे तो हाथों में थोड़ा पानी का उपयोग करें। डो तैयार हो जाए तो इससे परांठा बनाएं। परांठा बिल्कुल सॉफ़्ट बनेगा और ठंडा होने के बाद भी सॉफ़्ट रहेगा।

बेकिंग सोडा भी कर सकते हैं इस्तेमाल

baking soda tips

दही के अलावा आप बेकिंग सोडा भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दो कप आटे में 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा आटे में हर जगह मिला दें। अब पानी की मदद से जिस तरह आप आटा कम्बाइन करती हैं, उसे कर लें। 6 से 7 मिनट तक ढक दें और फिर आख़िर में पानी की मदद से थोड़ी देर गूंथे। ऐसा करेंगी तो आटे का डो बिल्कुल परफ़ेक्ट तैयार होगा और परांठा भी सॉफ़्ट बनेगा। यह तरीक़ा बेहद आसान है, इसे परांठे बनाते वक़्त ज़रूर ट्राई करें।

इसे भी पढ़ें:Cheese से जुड़े इन फन फैक्ट्स के बारे में शायद नहीं जानती होंगी आप

ज़रूरी बात

parthas making

परांठा बनाने के लिए आटा सॉफ़्ट गूंथा गया है, या नहीं यह बेहद ज़रूरी है। इसके अलावा आप परांठा किस तरह सेक रही हैं, इस बात पर ध्यान रखना भी ज़रूरी है। जब आप परांठा बेलने के बाद तवे पर रखती हैं तब गैस का फ्लेम हाई रख सकती हैं, लेकिन इसे पलटते ही गैस का फ्लेम लो या मीडियम कर लें। पलटते वक़्त परांठे की एक साइड जली हुई नहीं होनी चाहिए। कोशिश करें कि परांठा मुलायम बनाने के लिए गैस का फ्लेम मीडियम रखें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।