Diwali 2022: दिवाली पर केले से बनाएं ये 2 मजेदार रेसिपी

<span style="font-size: 10px;">घर पर आए केलों को वेस्ट न होने दें और उनसे बनाएं ये 2 स्वादिष्ट और मजेदार रेसिपीज, जिनका स्वाद आपकी ज़बां पर चढ़ जाएगा।</span>
Updated:- 2022-10-12, 13:26 IST
recipe of banana

त्योहारों के सीजन में घरों में मिठाइयों के साथ साथ फलों की भी भरमार हो जाती है। इतने सारे फलों को कहां रखा जाए। फलों को ज्यादा दिन रखने से वह खराब हो जाते हैं, और सबसे ज्यादा जल्दी खराब होता है केला। इसलिए आज हम आपके लिए केले से बनी तो मजेदार रेसिपी लाए हैं जो सेहत के साथ साथ स्वाद में भी बढ़िया है। तो आइए जानते है इन रेसिपीज के बारे में।

केले के पकोड़े

kele k pakode

आप दो तरीकों से केले के पकोड़े बना सकती हैं। पहला तरीका है केले को कस कर और दूसरा उसे टुकड़ो में काट कर। यहां हम आपको केले को काट कर बनाए जाने वाले पकोड़ों के बारे में बताने वाले हैं।(झटपट बनाएं ये स्पेशल पकोड़े)

सामग्री

  • कच्चे केले- 4
  • बेसन- 1 बड़ी कटोरी
  • नमक- स्वादानुसार
  • मिर्च- स्वादानुसार
  • जीरा- 1 चम्मच
  • अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
  • पानी- जरूरत अनुसार
  • तेल- पकोड़ो को तलने के लिए

विधि

  • एक बड़ा बाउल लें और उसमें बेसन, नमक, मिर्च, जीरा और आमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब केलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर बाउल में डालते रहें।
  • अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिला लें।
  • एक कढ़ाई लें और उसमें तेल गर्म होने के लिए रख दें।
  • जब तेल गर्म हो जाये तो एक एक कर केले को तेल में डालते रहें।
  • अब इन्हें तल के निकल ले और गर्म गरम परोसें।

इसे जरूर पढ़ें-लंच में बनाएं अज्वैनी कच्चे केले की सब्जी, जानें इसकी रेसिपी

केले और खजूर का कस्टर्ड

banana custurd

कस्टर्ड सभी लोगों को पसंद होता है और अलग अलग फलों से बना कस्टर्ड(ऐसे बनाएं टेस्टी कस्टर्ड) तो और भी लाजवाब होता है। अगर आपके घर में भी त्योहारों में बहुत सारे केले आ गए हैं तो आप उनसे कस्टर्ड बना सकती हैं। जो सेहत के लिए भी अच्छा है और स्वादिष्ट भी है।

सामग्री

  • केले- 4
  • दूध- 1.5 लीटर
  • खजूर- 5-6 दाने
  • चीनी- स्वादानुसार
  • कस्टर्ड पाउडर- 2 चम्मच
  • घी- 2 चम्मच

विधि

  • एक बड़ा पतीला लें और उसमें घी डाल कर गर्म होने दें।
  • घी के गर्म होने पर उसमें दूध डाल कर अच्छे से पकाएं।
  • सबसे पहले दूध में कस्टर्ड पाउडर (घर पर बनाएं कस्टर्ड पाउडर)डाल कर उसे अच्छे से पकने दें।
  • अब दूध में केलों को मैश कर के या काट कर डाल दें और साथ-साथ दूध को हिलाते रहें।
  • अब खजूर की गुठली निकाल कर गुदे को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • आप खजूर को मिक्सी में डाल कर अच्छे से मिक्स भी कर सकती हैंं।
  • एक बार टेस्ट करें कि कस्टर्ड में कितनी मिठास है। यदि जरूरत पड़े तो चीनी डाल दें।
  • अब इसे अच्छे से पकने दें और गढ़ा होने दे।
  • जब यह पक जाते तो इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
  • जब कस्टर्ड ठंडा हो जाये तो सभी को परोसे और खुद भी खाएं।

इसे जरूर पढ़ें-अगर झटपट बनाना है कोई स्वादिष्ट स्नैक तो ऐसे बनाएं पके केले की कचौड़ी

हम इसी तरह स्वादिष्ट और मजेदार रेसिपी आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।