अगर झटपट बनाना है कोई स्वादिष्ट स्नैक तो ऐसे बनाएं पके केले की कचौड़ी

हमारे घर में अगर मेहमान आ जाएं तो तुरंत में कुछ सूझता नहीं है। पर अगर आपसे कहा जाए कि घर में पके हुए केले की मदद से आप बहुत ही अच्छा नाश्ता बना सकते हैं जिसके लिए आपको सिर्फ 30 मिनट की मेहनत करनी होगी तो? जहां तक भारतीय स्नैक्स की बात है तो पूरी, कचौड़ी, समोसा आदि खाने और पकाने दोनों के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। अधिकतर घरों में अगर केला ज्यादा पक जाए तो उसे फेंक दिया जाता है, लेकिन आज हम आपको जो रेसिपी बताने जा रहे हैं उसमें उसी का इस्तेमाल होगा।
पके हुए केले की कचौड़ी Recipe Card
इस रेसिपी को आप अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकती हैं। आप चाहे तो इस आटे से पराठा भी बना सकते हैं।
Ingredients
- 2 पका हुआ केला
- 2 कप आटा
- जरूरत के अनुसार पिसी चीनी
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- दूध जरूरत के अनुसार
- कुकिंग ऑयल या घी
Step
- Step 1:
पके हुए केले को अच्छे से मैश कर लें।
- Step 2:
अब गेहूं का आटा, पिसी चीनी, इलायची पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
- Step 3:
इसमें बिना पानी या कोई और चीज़ डाले इसे गूथें।
- Step 4:
अगर आटा बहुत हार्ड लग रहा हो तो थोड़ा सा दूध मिला लें।
- Step 5:
अब आप इसे गूंथकर लोई बना लें।
- Step 6:
इसके बाद इसे बेलकर तल लें।
- Step 7:
आप इसे दो दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं।
- Step 8:
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले पके हुए केले के छोटे टुकड़े कर लें या फिर इसे मैश कर लें। इसमें गुठली ना रखें इसे बिल्कुल पेस्ट कंसिस्टेंसी में मैश करना है।
- अब इसमें 2 कप गेहूं का आटा डाल दें जिससे केले को बाइंड करने में आसानी होगी।
- इसके बाद आप इसमें 1/2 कप पिसी हुई चीनी डाल दें। अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद नहीं है तो आप इसमें पिसी चीनी का उपयोग कम करें।
- इसके बाद आप इसमें 1/2 चम्मच इलायची पाउडर डालकर इन सारी चीज़ों को अच्छे से मिक्स करें।
- बच्चों के लिए बना रहे हैं तो आप चीनी का इस्तेमाल ज्यादा कर सकते हैं।
- एक बात का ध्यान रखें कि इसमें बेकिंग सोडा या पानी बिल्कुल नहीं डालना है क्योंकि केले के कारण ये वैसे भी बाइंड हो जाएगा।
- पहले पूरा बाइंड कर लें और उसके बाद अगर आपको लग रहा है कि ये गुंथा हुआ आटा हार्ड है तो आप इसे थोड़ा सा दूध डाल सकते हैं।
- आपको इसे अच्छे से गूंथ लेना है और उसके बाद आपको इसे रेस्ट करने के लिए नहीं रखना है बल्कि इसे तुरंत ही इस्तेमाल करना है। इसे आप बड़ी रोटी बनाकर फिर अपने मनपसंद शेप में कट भी कर सकते हैं या पहले से ही छोटी-छोटी कचौड़ी का शेप बना सकते हैं।
- ध्यान रखें कि इसे बेलने के लिए घी का इस्तेमाल करें ताकी एक्स्ट्रा आटा इसमें ना लगाना पड़े।
- अब इसे लो-मीडियम फ्लेम पर इसे गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। इसके बाद इसे आप ठंडा करके सर्व करें।
इसे जरूर पढ़ें- लंच में बनाएं अज्वैनी कच्चे केले की सब्जी, जानें इसकी रेसिपी
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।