मूली न केवल सेहत के लिए अच्छी होती है बल्कि इसके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व इसे और शक्तिशाली भी बनाते हैं। ऐसे में महिलाएं घर पर मूली से कई तरह की डिशेज बनाती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप मूली से दो प्रकार की चटनियां भी बना सकती हैं, जिसके साथ आपको सब्जी बनाने की जरूरत नहीं है? जी हां, ये चटनियां न केवल स्वादिष्ट हैं बल्कि बेहद आसानी से बनाई भी जा सकती हैं। ऐसे में मूली की चटनी की रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे मूली की चटनी तैयार कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
मूली धनिये की चटनी
मूली - 1/2
धनियापत्ता - 50 ग्राम
हरीमिर्च - 2
स्वादानुसार नमक
लहसुन कली - 6
नींबू का रस - 1 छोटाचम्मच
कैसे बनाएं मूली धनिये की चटनी?
- सबसे पहले आप मूली को छीलकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब आप उसे साफ पानी से धो लें।
- फिर सभी को बारीक पीस लें। आप मूली के साथ-साथ हरा धनिया, हरी मिर्च, लहसुन की कली और थोड़ी-सी अदरक भी पीस लें।
- बता दें कि पोषण से भरपूर अदरक ऑप्शनल है। आप चाहे तो अदरक को हटा भी सकती हैं।
- अब बने मिश्रण में नींबू का रस मिलाएं। साथ में जरूरी मसाले जैसे नमक, लाल मिर्च, हल्का सा चाट मसाला (ऑप्शनल) को मिलाएं। अब अच्छे से मिक्स करें और आपकी मूली की चटनी तैयार है।
प्याज मूली की चटनी
मूली - 1
मूली के पत्ते - 2 कटोरी बारीक कटे हुए
छोटा प्याज बारीक कटा हुआ - 1
स्वादानुसार नमक
नींबू का रस - 1/2
स्वाद के अनुसार हरी मिर्च - 3-4
जीरा - 1 छोटा चम्मच
लहसुन की कलियां - 5-8
प्याज मूली की चटनी कैसे बनाएं?
- प्याज लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप मूली के पत्तों को अच्छे से धोकर काट लें। साथ में मूली को भी धोकर काट लें।
- अब आप मूली के पत्ते और मूली के साथ-साथ बड़ी कटी हुई प्याज, हरा धनिया, पुदीने के पत्ते, लहसुन की कली, एक छोटा चम्मच जीरा इन सबको मिक्सी में पीस लें।
- अब आप एक कटोरी में मूली के चटनी को निकालकर उसमें नींबू का रस, नमक, लाल मिर्च मिलाएं। साथ में आप जीरा पाउडर भी डालें। आपकी मूली की चटनी तैयार है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों