साउथ इंडियन डिश देशभर में सबसे पॉपुलर हेल्दी डिश है। डोसा और इडली जैसी डिश को आप घर पर आसानी से बना सकती हैं। साउथ इंडियन डिश की सबसे खास बात यह है कि आप एक बैटर से 4 अलग-अलग डिश बना सकती हैं। इस लेख में हम आपको एक बैटर से अप्पे, डोसा, उत्तपम, इडली और अप्पे बनाने का आसान तरीका बताएंगे। इसके साथ ही हम यह भी बताएंगे कि आप इस बैटर को फ्रिज में कैसे स्टोर करें जिससे आप इसका उपयोग हफ्ते में 4 दिन तक कर सके।
बैटर बनाने के लिए आपको केवल उड़द की दाल और चावल की जरूरत है। चलिए जानते हैं एक बेटर से फेमस साउथ इंडियन डिश बनाने के बारे में।
बैटर बनाने का तरीका
साउथ इंडियन डिश बनाने के लिए चावल और उड़द की दाल का इस्तेमाल अधिक किया जाता है। साउथ इंडियन डिश के लिए ये दोनों इंग्रेडिएंट्स बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं बैटर बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका।
- सबसे पहले 1 कप उड़द की दाल लें और इसे अच्छे से धो लें।
- अब इसके बाद एक बड़ बाउल लें और इसमें 3 कप चावल डाल लें। इसके बाद इसे अच्छे से धो लें।
- चावल को साफ करने के लिए कम से कम 3 बार पानी से धोना चाहिए।
- उड़द की दाल और चावल को दो अलग-अलग बाउल में भिगो दें।
- अब इसे 8 से 9 घंटे के लिए रख दें।
- 9 घंटे बाद चावल और उड़द की दाल को ब्लेंडर में डालकर पीस लें।
- ब्लेंडर में चावल और दाल को पीसते समय थोड़ा-थोड़ा पानी जरूर डालें। इस तकनीक से गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा।
- अब इस पेस्ट को बड़े बाउल या बर्तन में निकाल लें।
- चावल और उड़द की दाल के पेस्ट को अच्छे से मिला लें।
- ध्यान रहे बैटर न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला होना चाहिए।
- अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा है तो पानी मिला सकते हैं।
- लीजिए आपका 5-इन-1 बैटर बनकर तैयार है।
डोसा कैसे बनाएं
इस बैटर से आप आसानी से डोसा बना सकते हैं। डोसा बनाने के लिए आपको नॉन स्टिक पैन और आलू की जरूरत है। आइए जानते हैं डोसा बनाने की आसान रेसिपी
- 5-इन-1 बैटर में से थोड़ा बैटर लें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक मिला लें।
- इसे अच्छे से फेंट लें, ताकि बैटर फूल जाए।
- अब नॉन स्टिक पैन लें और उसमें तेल लगाकर चिकना कर लें।
- तवे पर कछरी से बैटर डालें और इसे गोल-गोल घुमाते हुए फैला लें।
- अब डोसे के ऊपर आलू की स्टफिंग डालें।
- इसे अच्छे से सेक लें।
- अब डोसा को नारियल की चटनी और सांभर के साथ मिलाएं।
इडली रेसिपी
इस बैटर से आप इडली भी बना सकते हैं। इडली बनाने के लिए आपको इडली मेकर की जरूरत होगी।
- सबसे पहले इडली मेकर लें।
- अब इसमें तेल लगा लें।
- अब इसमें तैयार बैटर डालें।
- इसके बाद मेकअप को गैस पर रख दें।
- 10 से 15 मिनट में आपकी इडली बनकर तैयार है। (सांभर रेसिपी)
अप्पे
- अप्पे बनाने के लिए एक बाउल में बैटर निकाल लें।
- अब इस बैटर में नमक, हरा धनिया और काली मिर्च मिक्स कर लें।
- अच्छे टेस्ट के लिए इसमें प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च काटकर डाल दें।
- अब अप्पे पैन लें और इसमें तेल लगा लें।
- इसके बाद इसमें बैटर डालकर। पैन का ढक्कन ढक दें।
- 5 से 7 मिनट में आपका अप्पे बनकर तैयार है।
Recommended Video
उत्तपम
- 5-इन-1 बैटर से थोड़ा सा बैटर उत्तपम बनाने के लिए निकाल लें।
- अब इसके बाद एक नॉन स्टिक पैन लें।
- इस पैन को तेल लगाकर अच्छे से ग्रीस कर लें।
- अब तवे पर 2 कछरी बैटर डालकर इसे अच्छे से फाल लें।
- ध्यान रहे तवे पर डाला उत्तपम का बेस ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए।
- अब बेस के ऊपर से नमक, बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरा धनिया डाल दें।
- जब एक तरफ से उत्तपम अच्छे से पक जाए, तो उसे दूसरी तरफ से भी अच्छे से पका लें।
- दोनों तरफ उत्तपम पकने के बाद इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करें। (टमाटर की चटनी रेसिपी)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।