टमाटर की चटपटी चटनी घर पर आसानी से बनाएं, शेफ कुणाल कपूर से जानें रेसिपी

चटनी का नाम सुनते ही बच्चों के ही नहीं बड़ों के भी मुंह में पानी आ जाता है। अगर आपने अभी तक सिर्फ हरे धनिये और पुदीने की ही चटनी खाई है तो इस बार टमाटर की चटनी का स्वाद जरुर चखें। आज हम रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको टमाटर की चटनी बता रहे हैं। इस रेसिपी की जानकारी हमें सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर के इंस्टाग्राम को देखने के बाद मिली है। इसे आप रोटी रोल या साधारण दाल चावल के साथ ले सकती हैं।
टमाटर की हेल्दी और टेस्टी चटनी को आप आसानी से अपने घर पर ही बना सकती हैं। आप अगर एक बार इसे बनाकर चखेंगी तो इसे बार-बार जरुर बनाना चाहेंगी। तो आइए आपको बताते हैं टमाटर की चटनी बनाने की ये रेसिपी-
टमाटर की चटनी Recipe Card
घर पर आसानी से टमाटर की चटनी बनाएं
Ingredients
- tomato chutney recipe
- how to make tomato chutney
- how to make chutney at home
- how to make tomato chutney in hindi
Step
- Step 1:
टमाटर और प्याज को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- Step 2:
पैन में तेल गर्म करके उसमें साबूत सूखे मसाले डालें।
- Step 3:
फिर इसमें टमाटर, प्याज, नमक, चीनी, लाल मिर्च और सिरका डालें।
- Step 4:
इसके बाद इसमें हल्का सा पानी डालकर 10 से 15 मिनट के लिए पकाएं। आपकी टेस्टी टमाटर की चटनी तैयार है।
विधि
- इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ ही प्याज को भी धोकर चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- फिर एक पैन को गैस पर रखकर गर्म करें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, कलौंजी और सौंफ डालें।
- कुछ देर पकाने के बाद इसमें टमाटर और प्याज डालकर अच्छी तरह से भून लें। फिर इसमें नमक, चीनी, लाल मिर्च और सिरका डालें।
- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और हल्का सा पानी डालकर 10 से 15 मिनट के लिए ढककर पकाएं।
- आपकी टेस्टी टमाटर की चटनी तैयार है। इसका मजा आप खाने या स्नैक्स के साथ ले सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।