महिलाओं ने आज हर एक क्षेत्र में अपना परचम बुलंद कर रखा है। न जाने कितनी परेशानियों को दरकिनार करके महिलाएं बुलंदियों को छू रही हैं। उनका ऐसा ही जज्बा नज़र आया नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट लिस्ट में। जी हां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट लिस्ट में महिलाओं की संख्या पहले की तुलना में कहीं ज्यादा है।
आपको बता दें कि जब 2019 में मोदी जी की कैबिनेट ने शपथ ली, तो केवल तीन कैबिनेट मंत्रियों और 3 राज्य मंत्रियों के साथ महिलाओं की कम संख्या होने की वजह से उनकी आलोचना की जा रही थी। तब कैबिनेट मंत्रियों में केवल दो महिलाएं ही शामिल थीं- निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी। वहीं इस बार 7 महिलाओं को इस लिस्ट में शामिल किया गया है, जो कि महिलाओं की उपलब्धियों की एक और मिसाल को दिखाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने 7 जुलाई, बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में सुधार करते हुए रिकॉर्ड संख्या में 7 महिलाओं सहित कई नए चेहरों को शामिल किया है। आइए जानें कौन हैं ये सभी महिलाएं और इनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें -
मीनाक्षी लेखी
मीनाक्षी लेखी का जन्म30 अप्रैल, 1967 को हुआ था। वो एक भारतीय राजनीतिज्ञ और संस्कृति राज्य मंत्री हैं। वह भारतीय जनता पार्टी से 16 वीं और 17 वीं लोकसभा में नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से संसद सदस्य हैं। वह भारत के सर्वोच्च न्यायालय में एक वकील भी हैं। उन्होंने 2014 के चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में हाई-प्रोफाइल नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र जीता और 2019 में फिर से चुनी गईं। जुलाई 2016 में, उन्हें संसद में लोकसभा के विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। 26 जुलाई 2019 को, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लेखी को सार्वजनिक उपक्रमों पर संसदीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया और अब नरेंद्र मोदी कैबिनेट में नए लोगों की सूची में दिल्ली से लोकसभा सांसद मीनाक्षी लेखी भी शामिल हैं।
इसे जरूर पढ़ें:बिहार की रजिया सुल्ताना बनीं पहली मुस्लिम महिला DSP, जानें कैसे पहले ही प्रयास में मिली सफलता
अनुप्रिया सिंह पटेल
अनुप्रिया सिंह पटेल का जन्म 1981 में कानपुर शहर में हुआ था। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से लोकसभा सांसद अनुप्रिया सिंह पटेल सांसद के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री के रूप में पहले भीकार्य किया है। वह उत्तर प्रदेश में विधायक भी रह चुकी हैं। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की है। राजनीति में आने से पहले, उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में काम किया। अक्टूबर 2009 में अपने पिता डॉ. सोनी लाल पटेल की मृत्यु के बाद से पटेल अपना दल की अध्यक्ष हैं। 2014 के आम चुनाव में, पटेल की पार्टी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में प्रचार किया। वह मिर्जापुर निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुनी गईं। अब मोदी की कैबिनेट मंत्रियों की सूची में ये भी शामिल हो गई हैं।
सुश्री शोभा करंदलाजे
सुश्री शोभा करंदलाजे का जन्म 23 अक्टूबर 1966 को हुआ था। वो भारतीय जनता पार्टी की एक भारतीय राजनेता हैं जो वर्तमान में केंद्रीय मंत्रिमंडल में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह भारतीय जनता पार्टी, कर्नाटक की उपाध्यक्ष और उडुपी चिकमंगलूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली संसद की सदस्य भी हैं। वह कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री थीं। कर्नाटक के चिकमगलूर के उडुपी से लोकसभा सांसद, पूर्व राज्य मंत्री अब सांसद के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही हैं। वह कर्नाटक में 1 बार विधायक और 1 बार एमएलसी भी रह चुकी हैं। वह पहले राज्य मंत्री थीं और उन्होंने खाद्य और नागरिक आपूर्ति, बिजली, ग्रामीण विकास और पंचायती राज प्रणाली सहित कई विभागों को संभाला। उन्होंने मैंगलोर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में एमए की डिग्री प्राप्त की है।
इसे जरूर पढ़ें:मिलिए स्पेन की मारिया रुईस से, जो भारत में संस्कृत की पढ़ाई कर के बनी गोल्ड मेडलिस्ट
दर्शना विक्रम जरदोश
दर्शना विक्रम जरदोश का जन्म 21 जनवरी, 1961 को हुआ था। वो एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और वर्तमान में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह गुजरात में सूरत निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली लोकसभा की सदस्य हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं और 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं, 2014 में 16वीं लोकसभा और 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं। वह एक कला और सांस्कृतिक संगठन, संस्कृति की निदेशक हैं। उन्होंने सूरत के के पी कॉमर्स कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की है। पूर्व में उन्होंने भाजपा के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।
अन्नपूर्णा देवी
अन्नपूर्णा देवी का जन्म 2 फरवरी, 1970 को हुआ था। वह अब तक झारखंड और बिहार से चार बार विधायक रही हैं। वह राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य के रूप में कोडरमा से झारखंड विधान सभा के लिए चुनी गईं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में 2019 के भारतीय आम चुनाव में कोडरमा, झारखंड से भारत की संसद के निचले सदन लोकसभा के लिए चुनी गईं। उन्होंने झारखंड में मंत्री के रूप में सिंचाई, महिला और बाल कल्याण, पंजीकरण जैसे विभागों में काम किया। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से इतिहास में एमए किया है। जब वह केवल 30 वर्ष की थीं, तब उन्होंने बिहार सरकार में खनन और भूविज्ञान राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
सुश्री प्रतिमा भौमिक
सुश्री प्रतिमा भौमिकका जन्म 28 मई 1969 को हुआ था। वो त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा सांसद के रूप में अपना पहला कार्यकाल पूरा कर रही हैं। सुश्री प्रतिमा भौमिक एक किसान परिवार से हैं। उन्होंने त्रिपुरा विश्वविद्यालय के महिला कॉलेज से जैव-विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। राजनीति में आने से पहले, उन्होंने एक कृषक के रूप में काम किया। वह वर्तमान में रेल मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य हैं।
इसे जरूर पढ़ें:कोरोना काल में बेसहारा हुए लोगों की मदद करने वाली शाही परिवार की राधिका राजे हैं बेहद ख़ास, जानें इनसे जुड़ी बातें
भारती प्रवीण पवार
डॉ भारती प्रवीण पवार एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह 2019 में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में भारतीय आम चुनाव में डिंडोरी, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र से भारत की संसद के निचले सदन, 17वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं। उन्हें दिसंबर 2019 में सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद के रूप में सम्मानित किया गया। भारती ने नासिक जिला परिषद के सदस्य के रूप में कार्य किया है। पेशे से वह एक डॉक्टर हैं और उन्होंने सर्जरी में एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। अब वो नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट लिस्ट का हिस्सा हैं।
इन सभी महिलाओं ने एक नया मुकाम हासिल करके पूरे समाज के सामने एक मिसाल कायम ही है। साथ ही, इस बात को अक्षरशः सिद्ध कर दिया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:wikipedia and twitter@@DarshanaJardosh and@Annapurna4BJP
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों