HZ Exclusive: नंदिनी गुप्ता के लिए मील का पत्थर था मिस इंडिया 2023 बनना, टाइटल जीतने पर ऐसे जाहिर की खुशी

19 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम करने वाली नंदिनी गुप्ता के लिए यह ताज अपने नाम करना आसान नहीं था। आइए नंदिनी से जानें यह सफर उनके लिए कैसा था?

 
miss india  nandini exclusive gupta interview

19 साल की नंदिनी गुप्ता जो राजस्थान की रहने वाली है, ने मिस इंडिया का खिताब जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया। नंदिनी यह खिताब जीकर 59वीं मिस इंडिया बनीं। इस सफर को तय करने के पीछे उन्होंने पूरा एक साल मेहनत की, लेकिन इसका सपना वह बचपन में ही देख चुकी थीं। नंदिनी का यह सफर आसान नहीं था, लेकिन फिर भी उन्होंने इसे पूरा कर दिखाया।

नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 71वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जो संयुक्त अरब अमीरात में होगा। इस बीच हमें मौका मिला उनसे बात करने का, तो चलिए नंदिनी से उनकी इस जर्नी के बारे में जानें।

मील का पत्थर था मिस इंडिया का खिताब जीतना

नंदिनी के लिए यह जीत बहुत मायने रखती है। वह कहती हैं, "यह एक ऐसा मील का पत्थर था, जिसे मैं हमेशा से हासिल करना चाहती थी। यह जीतना मेरे लिए बहुत अवास्तविक है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मुझे मेरे सपनों के एक कदम करीब लाता है। मैं उम्मीद करती हूं कि लोगों का प्यार और समर्थन ऐसे ही मिलता रहेगा।"

इसे भी पढ़ें: आखिर कौन हैं राजस्थान की नंदिनी गुप्ता जिनके सिर पर सजा मिस इंडिया 2023 का ताज

कम्यूनिकेशन था सबसे पड़ा चैलेंज

नंदिनी गुप्ता का मिस इंडिया का ताज जीतने का सफर आसान नहीं था। कई चुनौतियां उनके सामने आईं, लेकिन उन सबको पीछे छोड़ आगे बढ़ने में वह सफल रहीं। अपनी चुनौतियों के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, "अंग्रेजी मेरी तीसरी लैंग्वेज थी और यही कम्यूनिकेशन बैरियर मेरे लिए बड़ी चुनौती बना। मैंने इनअसफलताओं को स्वीकार किया और सफलता के लिए कड़ी मेहनत की। इस तरह से मैंने अपनी बाधाओं को अपना कौशल बनाया और मैं आगे भी उन्हें तराशना जारी रखूंगा।"

femina miss india

पहले से अब कितना बदला पेजेंट

ब्यूटी पेजेंट्स को लेकर एक लंबे अरसे से बहस चल रही हूं। वर्षों से, ब्यूटी पेजेंट्स पर ये आरोप लगते आए हैं कि वे फिजिकल अपीयरेंस पर ही केंद्रित होते आए हैं। लेकिन क्या आज इसमें कुछ बदलाव हुआ है? इस पर नंदिनी कहती हैं, "पेजेंट कॉम्पिटेशन इससे बहुत आगे हैं, आप पूरी तरह से खुद को एक बेहतर संस्करण में बदलते हैं। इस प्रतियोगिता ने मेरी जिंदगी को वास्तव में बदल दिया और मैं इस अवसर के लिए बहुत आभारी हूं। ब्यूटी पेजेंट (ब्यूटी पेजेंट्स जीतने वाली एक्ट्रेसेस) में बहुत बदलाव हुए। जब मैंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तो हमें केवल यही सिखाया गया था कि हम सच्चे बनें। वाद-विवाद कभी खत्म नहीं होते हैं लेकिन एक अच्छी बात यह है कि प्रतियोगिताएं आपको सशक्त बनाती हैं।"

मिस वर्ल्ड की है तैयारी

नंदिनी अब मिस वर्ल्ड की तैयारी कर रही हैं, जो यूएई में होने वाला है। इसके लिए वह अपनी रैम्पवॉक, कम्यूनिकेशन, फिटनेस और प्रतिभा को काम कर रही हैं। फिलहाल ये सब और हर दिन खुद को तराना ही उनकी टू-डू-लिस्ट में शामिल है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप मिस इंडिया बनना चाहती हैं, तो जानिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट की पूरी जानकारी और टिप्स

नंदिनी की यह राह आसान नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि वह इसे भी पार कर जाएंगी। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP