Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:21 PM IST

Miss India 2023: आखिर कौन हैं राजस्थान की नंदिनी गुप्ता जिनके सिर पर सजा मिस इंडिया 2023 का ताज

Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया 2023 ब्यूटी पेजेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। चलिए आज हम आपको उनके बारे में बताते हैं।   
Updated:- 2023-04-17, 11:29 IST
image

नंदिनी गुप्ता हमारे देश की 59वीं मिस इंडिया बन गई हैं। अपने कॉन्फिडेंट और खूबसूरती से नंदिनी ने जहां मिस इंडिया 2023 का खिताब जीता है, वहीं श्रेया पूंजा और स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग फर्स्ट व सेकेंड रनर-अप बनी हैं। आपको बता दें कि इस बार फेमिना मिस इंडिया 2023 का आयोजन मणिपुर में किया गया, जिसमें देश भर से लड़कियों ने हिस्सा लिया था। 

जानिए कौन हैं नंदिनी गुप्ता? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

मिस इंडिया 2023 का ताज जीतने के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। नंदिनी सिर्फ 19 साल की हैं और राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई संत पॉल सीनियर सेकेंडरी से पूरी की है। उन्होंने लाला लाजपत कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की और बचपन से ही वह मिस इंडिया बनने का सपना देख रही थीं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Her Zindagi (@herzindagi)

नंदिनी इससे पहले 'फेमिना मिस इंडिया राजस्थान' की भी विनर बनी थीं। इस खिताब को हासिल करने के बाद नंदिनी गुप्ता की नजरें अब मिस यूनिवर्स के ताज पर हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nandiniii🕊 (@nandiniguptaa13)

नंदिनी काफी पहले से मॉडलिंग को लेकर पैशनेट रही हैं और अपने ड्रीम को पूरा करने के लिए वह आज इस मुकाम तक पहुंच गई हैं। नंदिनी की जीत के बाद पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने उन्हें ताज पहनाया। 

 इसे भी पढ़ेंः क्या आप मिस इंडिया बनना चाहती हैं, तो जानिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट की पूरी जानकारी और टिप्स

कौन हैं फर्स्ट रनर-अप और सेकेंड रनरअप? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

नंदिनी गुप्ता ने श्रेया पूंजा और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग और अन्य सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया है। आपको बता दें कि श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रहीं तो वहीं स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग को सेकेंड रनरअप घोषित किया गया।(कौन हैं सिनी शेट्टी जिन्होंने जीता मिस इंडिया का खिताब)नंदिनी गुप्ता की तरह श्रेया पूंजा ने भी जजों का दिल जीत लिया और पूछे गए सवालों का अलग अंदाज में जवाब दिया। आपको बता दें कि श्रेया पूंजा अब मिस वर्ल्ड 2023 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जानें क्यों था इवेंट बहुत खास 

फेमिना मिस इंडिया इवेंट में कई सेलेब्स पहुंचे थे। इस ईवेंट का अयोजन मणिपुर में हुआ था। इस ईवेंट में अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, नेहा धूपिया, मनीष पॉल, भूमि पेडनेकर आदि कई सेलेब्स शामिल हुआ थे। इन सभी सितारों ने ईवेंट में पहुंचकर ईवेंट को बेहद खास बना दिया।

इसे जरूर पढ़ेंः क्या आप भी जानते हैं मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड के बीच अंतर?

नंदिनी गुप्ता हमारे देश की सभी महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं।  साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- instagram 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।