Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:03 PM IST

जानिए पीरियड्स के दौरान क्यों आता है गुस्सा

पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को गुस्सा आता है। इस आर्टिकल में हम इसी बारे में बात करेंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-12-07, 17:59 IST
women get angry in periods

Why Women Get Angry During Periods: पीरियड्स के दौरान हर महिला अलग-अलग बर्ताव करती है। कभी दर्द ज्यादा होता है तो कभी कम। किसी को गाने सुनकर अच्छा लगता है किसी को बातें करके। हालांकि की कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो पीरियड्स के दौरान आपको लगभग हर महिला में देखने को मिल जाएगी। जैसे गुस्सा करना।

कई रिसर्च मे भी यह बात सामने आ चुकी है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को सामान्य से ज्यादा गुस्सा आता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में इस बारे में विस्तार से बताया गया है। रिसर्च के दौरान 15-49 वर्ष की आयु के बीच की 720 महिलाओं का डेटा एकत्र किया गया था।

पीरियड्स के दौरान क्यों आता है गुस्सा?

anger in periods

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित लेख में बताया गया है कि प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम से ग्रस्त महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा गुस्सा आता है। प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के लक्षण मूड स्विंग्स, ज्यादा भूख, थकान और चिड़चिड़ापन है।

इसके साथ-साथ यह भी बताया गया है कि पीरियड्स के दौरान हार्मोनल परिवर्तन महिलाओं के मूड को प्रभावित करते हैं। हार्मोन्स में चेंज होने की वजह से भी महिलाओं को सामान्य रूप से ज्यादा चिड़चिड़ापन महसूस होता है।

शोध में यह भी बताया गया है कि जो महिलाएं दैनिक जीवन में क्रोध को नियंत्रित करने में सक्षम होती हैं वो भी पीरियड्स से पहले अपने क्रोध को कंट्रोल करने की क्षमता खो देते हैं।

इसे भी पढ़ेंःDisadvantages Of Tampon: टैम्पोन से हो सकते हैं यह नुकसान, इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये बातें

और भी हो सकते हैं कई कारण

mood swings in periods

ऐसा जरूरी नहीं है कि सिर्फ शोध में सामने आई बातों की वजह से ही महिलाओं को गुस्सा आता है। हर महिला का किसी पढ़ाव को पार करते वक्त एक अलग बर्ताव होता है और यह वहीं दिखाता है।

इसे भी पढ़ेंःपीरियड्स के दौरान कभी न करें ये काम

उम्मीद है अब आपको पीरियड्स के दौरान गुस्सा क्यों आता है यह समझ आ गया हो। अगर आप इसके अलावा कुछ और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।