Vaginal Dischrage Fishy Smell:महिलाओं में वजाइनल डिस्चार्ज काफी कॉमन है। यह कई कारणों से हो सकता है। वजाइनल डिस्चार्ज का रंग और स्मैल आपकी सेहत के बारे में काफी कुछ बताती है। सेक्शुअल रिलेशन के दौरान, पीरियड्स से पहले, बाद में या आम दिनों में भी वजाइनल डिस्चार्ज होता है। यूं तो यह वजाइना को साफ और हेल्दी रखने में मदद करता है। लेकिन, अगर इससे गंध आए...यह अधिक चिपचिपा या गाढ़ा हो या डिस्चार्ज के वक्त जलन और दर्द महसूस हो, तो यह सही नहीं है। काफी महिलाओं को फिश जैसी स्मैल यानी मछली जैसी गंध वाला वजाइनल डिस्चार्ज होता है। क्या यह नॉर्मल है या इसके पीछे कुछ खास वजह होती है, चलिए डॉक्टर से समझते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह एक कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
वजाइनल डिस्चार्ज से मछली जैसी गंध क्यों आती है? (What causes Fishy Smelling Vaginal Discharge?)
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपके वजाइनल डिस्चार्ज से मछली जैसी गंध आती है और आपको वजाइना में खुजली महसूस होती है, तो इस पर ध्यान दें। ऐसा काफी महिलाओं के साथ होता है। ऐसा बैक्टीरियल वेजिनोसिस के कारण होता है।
- यह वजाइना में होने वाला काफी कॉमन इंफेक्शन है और ऐसा तब होता है जब वजाइना का नेचुरल फ्लोरा प्रभावित होता है यानी जब वजाइना में मौजूद नेचुरल बैक्टीरिया लैक्टोबैसिली कम हो जाता है और कोई और बैक्टीरिया जैसे गार्डनेरेला वेजिनेलिस बढ़ जाता है।
- जब वजाइना का नेचुरल पीएच बैलेंस बिगड़ता है, तो यह दिक्कत हो सकती है। इसकी वजह से वजाइना से आने वाला डिस्चार्ज सफेद या ग्रे होता है, उसमें से मछली जैसी गंध आती है और कई बार सेक्शुअल रिलेशन के बाद तेज दर्द भी होता है।
- वजाइनल डिस्चार्ज से मछली जैसी गंध आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें हाइजीन सही न होना, पसीना अधिक आना, स्ट्रेस और खान-पान में लापरवाही शामिल है।
यह भी पढ़ें- Watery Discharge Before Periods: पीरियड्स से पहले क्यों लगता है वजाइना में गीलापन? इस डिस्चार्ज को कैसे करें कंट्रोल
- बैक्टीरियल वेजिनोसिस को दूर करने के लिए, डॉक्टर आमतौर पर एंटी-बायोटिक्स की सलाह देते हैं। इसके साथ ही, प्रोबायोटिक रिच डाइट, बैलेंस डाइट, सेक्शुअल रिलेशन के बाद साफ-सफाई का ख्याल रखना और सही हाइजीन मेंटेन करना शामिल है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको बैक्टीरियल वेजिनोसिस के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी ये बातें हर महिला को पता होनी चाहिए
महिलाओं के लिए वजाइनल हेल्थ से जुड़े फैक्ट्स को जानना और इंटिमेट एरिया की हाइजीन पर ध्यान देना जरूरी है। इससे जुड़े किसी भी संकेत को नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों