Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:03 PM IST

गर्मी में चक्कर क्यों आते हैं? जानिए इसके पीछे छिपे 5 बड़े कारण और बचाव

गर्मी के मौसम में कई महिलाओं को कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएं होती हैं, जिसका मुख्य कारण तेज धूप और शरीर में पानी की कमी है। इस आर्टिकल में डॉ. अनामिका वाधेरा चक्कर आने के 5 कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बता रही हैं। 
Updated:- 2026-06-04, 16:39 IST
why do you feel dizzy in summer

गर्मी के मौसम में कई महिलाओं को कमजोरी, थकान और चक्‍कर आने जैसी समस्‍याएं होने लगती हैं। इसका मुख्‍य कारण तेज धूप, अधिक तापमान और शरीर में पानी की कमी है। अगर समय रहते ध्‍यान न दिया जाए, तो कंडीशन गंभीर भी हो सकती है। गर्मी में चक्कर क्यों आते हैं, इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है? आइए इसके बारे में पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट, एस्पेरर, डॉ. अनामिका वाधेरा से जानते हैं।

गर्मी में चक्कर आने के मुख्य कारण

गर्मी के मौसम में कई महिलाएं अचानक चक्कर आने को नॉर्मल थकान समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

why do you feel dizzy in summer in hindi

शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)

गर्मी में पसीना बहुत ज्‍यादा आता है, जिससे शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्‍स की कमी हो जाती है। जब शरीर को पर्याप्‍त पानी नहीं मिलता है, तब ब्‍लड प्रेशर कम होने लगता है और चक्‍कर आने लगते हैं।

लो ब्लड प्रेशर

गर्मी में शरीर की ब्‍लड वेसल्‍स फैल जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। अचानक उठने-बैठने पर चक्कर महसूस होना इसी का संकेत हो सकता है।

लू लगना (हीट स्ट्रोक)

बहुत देर तक तेज धूप में रहने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इससे सिर भारी होना, चक्कर आना, उल्टी और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ब्लड शुगर लेवल कम होना

गर्मी में लंबे समय तक खाली पेट रहने या समय पर भोजन न करने से ब्लड शुगर कम होने लगती है, जिससे सिर घूमने लगता है।

कमजोरी और थकान

ज्‍यादा गर्मी शरीर की एनर्जी को जल्‍दी खत्‍म कर देती है। पर्याप्‍त भोजन न करने या ज्‍यादा मेहनत करने से कमजोरी और चक्‍कर आने लगते हैं।

गर्मी में चक्कर आने के लक्षण

why do you feel dizzy

  • सिर घूमना
  • आंखों के सामने अंधेरा छाना
  • कमजोरी महसूस होना
  • पसीना ज्‍यादा आना
  • मतली या उल्टी
  • तेज सिरदर्द
  • बेहोशी जैसा महसूस होना

यह भी पढ़ें- अचानक चक्कर खाकर गिर जाती हैं आप? ध्यान दें कहीं आपको कान से जुड़ी यह गंभीर बीमारी तो नहीं

बचाव के उपाय

अगर आपको भी गर्मी में चक्‍कर आते हैं, तो इन उपायों को आजमाकर आप समस्‍या को कम कर सकती हैं।

  • पर्याप्त पानी पिएं: दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। नारियल पानी, नींबू पानी और ओआरएस भी फायदेमंद होते हैं।
  • धूप से बचें: दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय छाता और टोपी का इस्‍तेमाल करें।
  • हल्का और पौष्टिक भोजन करें: गर्मी में ऑयली और हैवी भोजन की जगह हल्‍का खाना ही खाएं। साथ ही डाइट में फल, सलाद और दही को शामिल करें।
  • शरीर को ठंडा रखें: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें। साथ ही ज्यादा गर्म जगहों पर लंबे समय तक न रहें।
  • पर्याप्त आराम करें: अगर आप 7-8 घंटे की नींद लेंगी और शरीर को ज्‍यादा थकने नहीं देंगी, तो गर्मी में ज्‍यादा चक्‍कर नहीं आएंगे।

water intake for dizziness in summer

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

यदि चक्कर बार-बार आए या इसके साथ बेहोशी, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ या सीने में दर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- शरीर बार-बार दे रहा ये 3 इशारे, तो समझिए आप खा रही हैं बहुत ज्यादा नमक

हालांकि, गर्मी में चक्कर आना सामान्य समस्या हो सकती है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। सही खानपान, पर्याप्त पानी और धूप से बचाव करके इस समस्‍या से काफी हद तक बचा जा सकता है।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।