अचानक चक्कर खाकर गिर जाती हैं आप? ध्यान दें कहीं आपको कान से जुड़ी यह गंभीर बीमारी तो नहीं

चक्कर आना आम है। अक्सर कमजोरी, थकावट, लो ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड प्रेशर या भूख के कारण चक्कर आ जाता है। लेकिन अगर आपको बार-बार ऐसा महसूस हो रहा है, की जमीन घूम रही है। आप चक्कर खाकर गिर जा रही हैं, तो यह साधारण नहीं है।
करीब 3 दिन पहले मेरी बहन को रात में अचानक तेज चक्कर आया और वह गिर गई। जब हमने हालात बिगड़ते देख तो हम उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। कुछ टेस्ट हुए जो कि नॉर्मल थे। बाद में डॉक्टर ने ईएनटी डिपार्टमेंट में रेफर किया और वहां जाकर हमें मालूम चला कि उसे वर्टिगो का अटैक आया था। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो यह वर्टिगो हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जो आपके कान और मस्तिष्क के संतुलन तंत्र से जुड़ी होती है।

क्या है वर्टिगो?
वर्टिगो में ऐसा लगता है, जैसे व्यक्ति खुद घूम रहा है या गिर रहा है या उसके आसपास की चीज लगातार घूम रही है। हालांकि शरीर स्थित रहता है। लेकिन दिमाग को मिल रहे सिग्नल संतुलन खो देते हैं, जिससे यह भ्रम पैदा होता है यह स्थिति दैनिक जीवन को भी प्रभावित करती है। डॉक्टर से जब हमने इस बारे में हमने पूछा की आखिर यह होता क्यों है, तो डॉक्टर के मुताबिक अब तक इसका सटीक कारण नहीं पता चल पाया है। यह बीमारी जानलेवा नहीं है, इस बीमारी से जान नहीं जाती है, लेकिन अगर आप चक्कर खाकर गिर जाती हैं, तो सिर फटने, हाथ पैर टूटने या चोट का रिस्क बना रहता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक वर्टिगो बीपीपीवी के कारण हो सकता है। जब आपके आंतरिक कान में मौजूद छोटे-छोटे क्रिस्टल अपनी जगह से हिल जाते हैं। ये क्रिस्टल आपके शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं और कान से मस्तिष्क तक भेजे जाने वाले सिग्नलों को प्रभावित करते हैं।
यह भी पढ़ें-जिम में क्यों आता है हार्ट अटैक?एक्सपर्ट से जानें
वर्टिगो के लक्षण

- चारों ओर घूमने का एहसास होना
- अचानक चक्कर खाकर गिर जाना
- मतली या उल्टी
- पसीना आना
- चेहरा पीला पड़ जाना
- सुनने की शक्ति कम हो जाना
- कान में घंटी बजाना
वर्टिगो हो तो क्या करें?
- वर्टिगो हो रहा है तो तेज सर के मूवमेंट से बचें।
- अचानक उठने बैठने से बचें
- पानी पिएं
- डॉक्टर से ट्रीटमेंट ले
यह भी पढ़ें-शरीर के इन 3 अंगों को कमजोर बना सकता है तनाव और गुस्सा, एक्सपर्ट से जानें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik,Shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।