Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:40 AM IST

बदलते मौसम में पेट में इंफेक्शन का खतरा क्यों बढ़ जाता है?

क्या बरसात के मौसम में आपका भी पेट बार-बार पेट खराब हो जाता है। जानिए मानसून में पेट का इंफेक्शन क्यों बढ़ जाता है।
Updated:- 2024-07-04, 14:09 IST
Why is my stomach upset in the rainy season

बारिश का सुहावना मौसम हर किसी को पसंद होता है,इससे जहां गर्मी से राहत मिलती है वहीं मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में पेट में इंफेक्शन के कारण दस्त, उल्टी, पेट में ऐंठन की समस्या हो जाती है। आइए जानते हैं इस मौसम में स्टमक इंफेक्शन क्यों बढ़ जाता है। इसको लेकर जानकारी दे रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट डॉ शाकिर रहमान

बदलते मौसम में पेट में इंफेक्शन का खतरा क्यों बढ़ जाता है?

stomach pain looking unwell

एक्सपर्ट की मानें तो उमस भरे मौसम में पाचन तंत्र सुस्त हो जाता है। इस मौसम में लोगों को फ्राइड आइटम खाने का मन करता है और ज्यादा तला भुना खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। जिससे मतली उल्टी की परेशानियां होती है। इस मौसम में बैक्टीरिया, वायरस और परजीवी के पनपने का खतरा बना रहता है। बासी खाना में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं,ऐसे में अगर आप यह खाना खाते हैं तो बैक्टीरिया पाचन तंत्र पर तेजी से हमला करते हैं। जिससे हमें फूड पॉइजनिंग हो जाती है।

यह भी पढ़ें-PCOD की वजह से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, न करें नजरअंदाज

stomach suffering from cramps

बारिश के मौसम में ई कोलाई, स्मोनिलिया जैसे वायरस काफी सक्रिय होते हैं जो खुले हुए खाने पर मंडराते हैं, अगर इस मौसम में हम स्ट्रीट फूड खाते हैं, तो बैक्टीरिया और वायरस आसानी से हमारे पेट के अंदर पहुंच जाते हैं। फर्मेंटेड फूड जैसे छोले भटूरे ह्यूमिडिटी के कारण जल्दी खराब हो जाते हैं। इससे भी पेट में इंफेक्शन हो जाता है। वहीं कई बार हम अधपका खाना खा लेते हैं जो हमारा पाचन खराब हो जाता है। 

यह भी पढ़ें-बारिश के पानी में नहाने से हम बीमार क्यों पड़ जाते हैं?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

Image Credit: Freepik

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।