स्ट्रीट फूड्स खा कर भी घटा सकते हैं वजन, जानें कैसे

वेट लॉस जर्नी में रहने वाले लोग अक्सर स्ट्रीट फूड्स से किनारा कर लेते हैं,लेकिन आज हम आपको उन स्ट्रीट फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाने से हेल्दी वेट मेंटेन रह सकता है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-02-07, 13:17 IST
dhokla can help in loss weight

वजन घटाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए मेहनत तो करनी ही पड़ती है साथ ही अपने पसंदीदा स्ट्रीट फूड को भी अलविदा कहना पड़ता है। जो लोग वेट लॉस जर्नी पर हैं उनके लिए तो स्ट्रीट फूड सबसे अनहेल्दी होते हैं। यानी स्ट्रीट फूड का मतलब छोले,तेल में डूबीं टिक्कियां,समोसे और पकौड़े की छवि बनती है। लेकिन आपको यह भी बता दें कि कुछ ऐसे स्ट्रीट फूड्स हैं जो चटपटे होने के साथ हेल्दी भी होते हैं। इन्हें खाकर वजन भी मेंटेन किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन हेल्दी स्ट्रीट फूड्स के बारे में।

स्ट्रीट फूड्स खा कर भी घटा सकते हैं वजन

dhokla for weight loss

  • ढोकला एक बहुत ही चटपटा और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड है जिसे वेट लॉस जर्नी में खाया जा सकता है। यह बेसन का बना होता है और इसे खमीर भी किया जाता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है जो भूख को संतुष्ट करने के लिए हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। फर्मेंटेशन प्रोसेस के कारण ये डाइजेशन के लिए भी बढ़िया होता है। अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं और कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो ढोकला से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता
sweet corn chat
  • आप कॉर्न चाट का भी सेवन कर सकते हैं। यह बहुत ही लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसका स्वाद बहुत ही लजीज होता है। कॉर्न चाट में प्याज,टमाटर,चाट मसाला,नींबू मिलाकर बनाया जाता है। कॉर्न में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है,जो वजन घटाने के लिए बहुत ही बढ़िया माना जाता है। फाइबर धीरे-धीरे पचता है जिस वजह से लंबे वक्त तक पेट भरा हुआ रहता है। वहीं इससे डाइजेशन भी मजबूत होता है।
  • फ्रूट चाट भी आपके लिए हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसमें कम कैलोरी होती है और फाइबर अधिक होता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी होती है इसलिए ये हेल्दी वजन मेंटेन करने में आपकी मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें-40 की उम्र में भी दिखेंगी फिट और चेहरे पर रहेगा नूर, अपनाएं 10 मिनट का रूटीन

chana chaat

  • स्प्राउट्स चना चाट की तो बात ही अलग होती है। यह चटपटा होने के साथ स्वास्थ्यवर्धक होता है। खीरा,चुकंदर, प्याज, काला नमक,नींबू मिलाकर इसे बनाया जाता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर सहित कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-इन 10 वजहों से आपको रोज खाने चाहिए अंगूर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit-Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP