बीते कुछ सालों में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ हैं। यह दुनिया में महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है। भारत में इसका खतरा तेजी से पैर पसार रहा है। कई बार तो ब्रेस्ट कैंसर इस स्टेज में पहुंच जाता है की इलाज भी मुश्किल हो जाता है,ऐसे में जरूरी है कि इसके लक्षणों पर ध्यान दिया जाए। हम आम लोगों को लगता है की ब्रेस्ट कैंसर होने पर सिर्फ ब्रेस्ट में ही बदलाव हो सकते हैं जैसे ब्रेस्ट में गांठ या दर्द होना लेकिन क्या आपको मालूम है कि ब्रेस्ट कैंसर होने पर कंधे में भी दर्द हो सकता है? जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। इसको लेकर हमने दो एक्सपर्ट से बात की। Dr. Puneet Gupta, Chairman - Oncology, Asian Hospital Faridabad और By Dr. Meenakshi Sauhta, Senior Specialist-Obstetrician & Gynecologist, Cloudnine Group of Hospitas, Gurgaon इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
एक्सपर्ट इस सवाल का जवाब देते हुए बताते हैं कि हां कंधे का दर्द ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है। लोग इसपर ध्यान इसलिए नहीं दे पाते हैं क्यों की कंधे में आपके शरीर के किसी भी जोड़ की तुलना में सबसे ज्यादा गति होती है ,इसलिए अक्सर लोग कंधे में दर्द को नजरअंदाज करते हैं। लेकिन दुर्लभ मामलों में कंधे का दर्ध स्तर कैंसर का लक्षण हो सकता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि स्तन हमारा आर्मपिट तक जाता है,हम आमतौर पर सोचते हैं कि स्तन की जो कोशिकाएं या टिशू हैं वह सिर्फ आगे छाती की तरफ होती है लेकिन ऐसा नहीं है इसकी पूंछ होती है एक्सटेंशन होती है, वह हमारे कंधे तक जाती है, कुछ लोगों में टेल पार्ट में कैंसर हो जाता है,इसकी वजह से कंधे में दर्द होता है।
यह भी पढ़ें-वेजाइनल डिस्चार्ज के पीछे होते हैं ये 6 कारण, जानें डॉक्टर से मिलना कब है जरूरी
By Dr. Meenakshi Sauhta बताती हैं कि यह अक्सर संकेत देता है कि स्तर कैंसर आपके शरीर के अन्य क्षेत्रों में फैल गया है। कंधे का दर्द मेटास्टेसिस का लक्षण हो सकता है। ऐसा तब होता है जब स्तन कैंसर कोशिकाएं आपके स्तन से आपके शरीर के दूसरे जगह तक फैल जाती है,या कंधे के हड्डियों तक फैल गया है। इससे हड्डियां कमजोर हो जाती है और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। मेटास्टेसिस कैंसर के कारण होने वाला कंधे का दर्द गठिया या व्यायाम के बाद होने वाले दर्द जैसा महसूस होता है।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें-अकेले रहने का मेंटल हेल्थ पर होता है बुरा असर, जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।