पीरियड क्रैम्प्स को झेलना कितना मुश्किल हो सकता है, यह बात आपके और मेरे जैसी सभी लड़कियां जानती हैं। बेशक पीरियड्स के दिनों में भी हम रूटीन टास्क से लेकर बाकी सभी चीजों को भी पूरी हिम्मत से मैनेज करते हैं। लेकिन, इसमें कोई दोराय नहीं है कि ये दिन मुश्किल भरे होते हैं और इन दिनों को डील करना किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होता है। पीरियड क्रैम्प्स कई बार इतना परेशान करते हैं कि बिना पेनकिलर से दिन क्या घंटे काटना भी मुश्किल हो जाता है। पीरियड क्रैम्प्स को कई फैक्टर्स प्रभावित करते हैं। इनमें हार्मोनस इंबैलेंस, आपकी जीवनशैली, नींद और स्ट्रेस समेत कई चीजें शामिल हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि पीरियड क्रैम्प्स पर मौसम का भी असर होता है।
काफी महिलाएं ऐसा महसूस करती हैं कि पीरियड क्रैम्प्स गर्मियों में ज्यादा परेशान करते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो पहले यह जान लीजिए कि यह आपका वहम नहीं है। पीरियड क्रैम्प्स वाकई गर्मियों में अधिक होते हैं। इसके पीछे क्या वजह है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
गर्मियों में पीरियड क्रैम्प्स क्यों ज्यादा परेशान करते हैं?
View this post on Instagram
- गर्मियों में आपको पीरियड क्रैम्प्स ज्यादा महसूस हो सकते हैं। इस समय पर महिलाओं को पीठ दर्द, थकान और कमजोरी महसूस होना जैसी दिक्कतें भी सामान्य से अधिक महसूस होती हैं।
- गर्मी में शरीर में मौजूद अधिक हीट, डिहाइड्रेशन, पसीने की वजह से मिनरल्स का बाहर निकल जाना और नींद की कमी के कारण बॉडी का बैलेंस प्रभावित होता है और इसकी वजह से पीरियड क्रैम्प्स अधिक होते हैं।
- दरअसल, गर्मी में शरीर में मौजूद हीट के कारण, मसल्स फैलती हैं और इसकी वजह से पेल्विक प्रेशर बढ़ जाता है। इसकी वजह से दर्द अधिक महसूस होता है, ब्लोटिंग और एसिडिटी होती है। साथ ही, इस समय पर दर्द बर्दाश्त करने की क्षमता भी कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें-अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी
- गर्मियों में शरीर में पित्त भी बढ़ जाता है और इसके कारण भी दर्द अधिक होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि आयुर्वेद के अनुसार, पित्त बढ़ने पर भी दर्द अधिक होता है।
- इस समय पर धनिये के बीजों का पानी, नारियल, घी और खीरे जैसे ठंडे फूड्स का सेवन फायदा पहुंचा सकता है।
यह भी पढ़ें- पीरियड के दर्द में पेनकिलर से ज्यादा असर कर सकती है यह देसी चाय, नानी-दादी भी मानती हैं गुणकारी
पीरियड साइकिल और पीरियड क्रैम्प्स पर कई चीजों का असर पड़ता है, जिन पर आपको ध्यान देना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों