पीरियड्स खत्म होने के बाद इंटिमेसी की इच्छा क्यों बढ़ जाती है?

महिलाओं को हर महीने पीरियड्स होते हैं। इस दौरान कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो न सिर्फ शरीर को प्रभावित करते हैं, बल्कि मूड, सेक्शुअल डिजायर को भी प्रभावित करते हैं। अक्सर महिलाओं में पीरियड खत्म होने के बाद इंटिमेसी की इच्छा बढ़ जाती है। कई महिलाएं इसका सामना करती हैं। चलिए समझते हैं कि आखिर पीरियड खत्म होने के बाद इंटिमेसी की इच्छा क्यों बढ़ जाती है।
डॉक्टर साधना सिंघल बिश्नोई डायरेक्ट एंड सीनियर कंसल्टेंट ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी क्लाउड नाइन ग्रुप का हॉस्पिटल न्यू दिल्ली पंजाबी बाग ने इस बारे में जानकारी दी है।
पीरियड्स खत्म होने के बाद इंटिमेसी की इच्छा क्यों बढ़ जाती है?
एक्सपर्ट के मुताबिक पीरियड्स खत्म होने के बाद शरीर में एस्ट्रोजन नाम का हार्मोन तेजी से बढ़ता है। यह हार्मोन न सिर्फ रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए जरूरी है,बल्कि यह सेक्शुअल डिजायर को भी बढ़ता है। एस्ट्रोजन आपके मूड को बेहतर बनाता है। शरीर को एनर्जेटिक फील करता है और सेक्शुअल डिजायर को भी नेचुरली बढ़ाता है।

पीरियड्स के बाद ओव्यूलेशन होता है, जब शरीर एग्स छोड़ने की तैयारी करता है। यह समय प्रजनन क्षमता के लिहाज से सबसे फर्टाइल माना जाता है। इस समय शरीर नेचुरली इंटिमेसी के प्रति आकर्षित होता है, ताकि गर्भधारण की संभावना अधिक हो सके। इसे बायोलॉजिकल सिग्नल भी माना जाता है।
वहीं पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ऐंठन, भारीपन, थकावट और मूड स्विंग्स का सामना करना पड़ता है और जब यह सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं, तो शरीर और मन दोनों हल्का महसूस करते हैं। यही कारण है कि महिलाएं पीरियड खत्म होने के बाद ज्यादा कॉन्फिडेंस और शारीरिक आकर्षण महसूस करती हैं।
इसे भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं प्रेग्नेंसी में नाभि कितनी तरह से बदलती है?
पीरियड्स के बाद एस्ट्रोजन के प्रभाव से योनि का नेचुरल लुब्रिकेशन बढ़ जाता है, जिससे सेक्शुअल रिलेशन के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। यह भी एक कारण है कि इस समय महिलाएं अधिक सहज और इच्छुक महसूस करती हैं।
पीरियड खत्म होने के बाद महिलाएं मानसिक रूप से स्वतंत्र महसूस करती हैं और शरीर भी तैयार रहता है यह भी उनकी इंटिमेसी को बढ़ा सकता है।
इसे भी पढ़ें-ब्रेस्टफीडिंग के दौरान बच्चे को पकड़ने के ये हैं सही तरीके
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
- पीरियड्स से पहले इंटिमेसी की इच्छा क्यों बढ़ जाती है?
- एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन के लेवल और हार्मोनल परिवर्तन इंटिमेसी की इच्छा में वृद्धि का कारण बन सकते हैं।
- आपके पीरियड से पहले क्या फीलिंग होती है?
- मूड स्विंग, थकान और ब्रेस्ट में दर्द जैसे लक्षण आमतौर पर पीरियड्स शुरू होने से एक से दो हफ़्ते पहले शुरू होते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।