Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

जल्दी मां बनने के 10 सीक्रेट्स महिला डॉक्टर से जानें

अगर आप कंसीव करने की प्लानिंग कर रही हैं और जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए क्या करना चाहिए, इसे लेकर आपके मन में सवाल है, तो चलिए जल्दी मां बनने के 10 सीक्रेट्स महिला डॉक्टर से जान लेते हैं।
Updated:- 2025-08-07, 21:19 IST
image

 

आजकल कई कारणों से महिलाओं के लिए नेचुरली कंसीव करना काफी चैलेंजिंग हो गया है। आज की तेज रफ्तार और स्ट्रेस से भरी जिंदगी में महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में मुश्किल आने लगी है। हार्मोनल इंबैलेंस, अनियमित जीवनशैली और खान-पान की खराब आदतें समेत कई अन्य चीजें भी महिलाओं की फर्टिलिटी पर असर डालती हैं। वहीं सही समय पर सेक्शुअल रिलेशन बनाना भी बहुत जरूरी है। ज्यादातर महिलाओं को यह भी नहीं पता होता है कि महीने में सिर्फ 6 दिन ऐसे होते हैं, जब कंसीव करने के चांसेज अधिक होते हैं। अगर आप कंसीव करने की प्लानिंग कर रही हैं और जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए क्या करना चाहिए, इसे लेकर आपके मन में सवाल है, तो चलिए जल्दी मां बनने के 10 सीक्रेट्स महिला डॉक्टर से जान लेते हैं। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

गायनेकोलॉजिस्ट से जान लीजिए जल्दी मां बनने के 10 सीक्रेट्स

  • जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए आपको अपने ओव्युलेशन पीरियड के बारे में जानना भी जरूरी है। इस समय पर सेक्शुअल रिलेशन बनाने से प्रेग्नेंट होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके लिए कई ट्रैकिंग एप्स भी मौजूद हैं।
  • फोलिक एसिड, आयरन, जिंक, विटामिन-बी12 और विटामिन-डी जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो गर्भधारण में मदद करते हैं। हरी सब्जियां, फल, नट्स, सीड्स, दूध और दही को डाइट में शामिल करें।

ovulation and pregnancy

  • बहुत ज्यादा या बहुत कम वजन दोनों ही प्रेग्नेंसी में रुकावट पैदा कर सकते हैं। इसलिए, बॉडी मास इंडेक्स को सही रखने पर ध्यान दें।
  • अधिक तनाव, हार्मोनल असंतुलन और ओव्युलेशन में रुकावट पैदा करता है। योग, मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग से मदद मिल सकती है।
  • रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे ब्रिस्क वॉक, योग, साइकलिंग करने से रक्त संचार बेहतर होता है और फर्टिलिटी बढ़ती है।
  • ज्यादा चाय, कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक और अल्कोहल का सेवन फर्टिलिटी पर असर डालता है। इसका सेवन कम से कम करें।
  • अगर आपके पीरियड्स अनियमित हैं, तो यह ओव्युलेशन में समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में किसी गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- महीने के इन 6 दिनों में कंसीव करने के होते हैं सबसे ज्यादा चांसेज, क्या आपको इसके बारे में पता है?

how to get pregnant on first try

  • अगर आपकी उम्र 35 से ज्यादा है और आप 6 महीने से ज्यादा समय से प्रयास कर रही हैं और प्रेग्नेंसी नहीं हो रही, तो देरी न करें। फर्टिलिटी टेस्ट और डॉक्टर की सलाह आपके लिए जरूरी हो सकती है।
  • 30 की उम्र के बाद आप 1 साल तक का इंतजार कर सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें- सही खान-पान और जीवनशैली के बाद भी नहीं बन पा रही हैं मां? इस हार्मोन की गड़बड़ी हो सकती है वजह, जानें कैसे करें मैनेज

 

महिलाओं को कंसीव करने के लिए, एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।