महिलाओं के लिए अपनी पीरियड साइकिल और ओव्युलेशन पीरियड के बारे में जानना बहुत जरूरी है। खासकर, अगर आप प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो आपको ओव्युलेशन का सही समय पता होना चाहिए। अगर आपका पीरियड साइकिल बिल्कुल सही है यानी आपका साइकिल 28 दिनों का कहै, तो ओव्युलेशन 14वें दिन होना चाहिए। हालांकि, अगर पीरियड्स अनियमित हैं, तो यह आगे-पीछे हो सकता है। सभी महिलाओं की पीरियड साइकिल एक-दूसरे से अलग होती है। ऐसे में ओव्युलेशन पीरियड भी सभी के लिए एक-दूसरे से अलग होगा। यह वह समय है जब ओवरीज से अंडा रिलीज होता है। ऐसे में इस समय में सेक्शुअल रिलेशन बनाने से प्रेग्नेंसी के चांसेज बढ़ सकते हैं। इस समय पर महिलाओं के शरीर में कुछ खास संकेत भी नजर आ सकते हैं। कई महिलाओं को इस समय पर ब्लोटिंग होती है। ऐसा क्यों होता है, इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
ओव्युलेशन के दौरान क्यों महसूस होती है ब्लोटिंग? (Why do I feel bloated during ovulation?)
- कई महिलाओं को ओव्युलेशन के दौरान ब्लोटिंग महसूस होती है। इसे इसे ओव्यूलेशन ब्लोटिंग कहा जाता है। ऐसा शरीर में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन के उतार-चढ़ाव के कारण होता है।
- ओव्युलेशन शुरू होने से ठीक पहले शरीर में LH (ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन) और एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ जाता है। इसी के कारण आपको ब्लोटिंग महसूस हो सकती है। इन हार्मोन्स के कारण शरीर में वॉटर रिटेंशन हो जाता है और इसकी वजह से भी ब्लोटिंग होने लगती है।
- इन हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण डाइजेशन पर भी असर होता है और इसके कारण, आपको ब्लोटिंग और अपच महसूस हो सकती है।
यह भी पढ़ें-महीने के इन 6 दिनों में कंसीव करने के होते हैं सबसे ज्यादा चांसेज, क्या आप इसके बारे में जानती हैं?
- अगर आप ओव्युलेशन पीरियड्स में खाना ठीक तरह से नहीं खा रही हैं या इस समय पर प्रोसेस्ड फूड्स ज्यादा ले रही हैं, तो इसके कारण भी ब्लोटिंग हो सकती है।
- अनियमित लाइफस्टाइल, नींद पूरी न होना और तनाव के कारण भी ओव्युलेशन के दौरान आपको ब्लोटिंग महसूस हो सकती है।
- कई बार शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी पीरियड्स और ओव्युलेशन के समय में ब्लोटिंग का कारण बनती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें
महिलाओं के लिए ओव्युलेशन डेज का पता होना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों