लड़कियां अपने बालों को लेकर ज्यादा कॉन्शियस होती हैं। बालों की देखभाल करने में हम कितना वक्त जाया करती हैं, लेकिन उसके बावजूद भी बालों को सही से मेंटेन नहीं कर पाती हैं। अब देखिए बालों के सफेद होने की समस्या आजकल छोटी-छोटी बच्चियों को भी हो रही है। आजकल 19-20 साल की लड़कियों में सफेद बालों की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है।
एक समय था जब सफेद बाल बढ़ती उम्र का संकेत माने जाते थे, वहीं अब यह कम उम्र में भी एक आम चिंता का विषय बन गया है। इस समस्या को 'प्रीमैच्योर ग्रेइंग' कहा जाता है।
इसके पीछे हमारी गड़बड़ हो चुकी जीवनशैली तो है ही, साथ ही एक ऐसा विटामिन भी है जो बालों के सफेद होने का जिम्मेदार होता है। इस लेख में हम जानेंगे कि बालों को सफेद कौन-से विटामिन की कमी कर सकती है।
प्रश्न 1: कम उम्र में बालों के सफेद होने को क्या कहा जाता है?
a) क्रोनिक ग्रेइंग
b) प्रीमैच्योर ग्रेइंग
c) एज-रिलेटेड ग्रेइंग
d) मेलानिन डेफिसिएंसी
इसका जवाब है- बी, प्रीमैच्योर ग्रेइंग। बालों का रंग मेलानिन नामक पिगमेंट के कारण होता है, जो मेलेनोसाइट्स नामक सेल्स से बनता है। जब इन सेल्स की मेलानिन उत्पादन करने की क्षमता कम हो जाती है या वे पूरी तरह से काम करना बंद कर देती हैं, तो बाल कलरलेस होकर सफेद होने लगते हैं। कम उम्र में ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: वक्त से पहले सफेद हो रहे हैं बाल, शरीर में हो सकती है इस चीज की कमी
प्रश्न 2: किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं
a) विटामिन-ए
b) विटामिन-सी
c) विटामिन-डी
d) विटामिन-बी12
इसका सही जवाब है- डी विटामिन-बी12। कम उम्र में सफेद बालों के लिए मुख्य रूप से विटामिन बी12 (कोबालामिन) की कमी को जिम्मेदार माना जाता है। विटामिन बी12 बालों के फॉलिकल्स में मेलानिन बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। यह रेड ब्लड सेल्स को बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो बालों के फॉलिकल तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व ले जाती हैं। विटामिन बी12 की कमी से बालों का रंग फीका पड़ सकता है और वे समय से पहले सफेद हो सकते हैं।
प्रश्न 3: विटामिन बी12 के अलावा, किस कारण से प्रीमैच्योर ग्रेइंग हो सकती है?
a) डाई लगाने से
b) तनाव के कारण
c) जेनेटिक्स के कारण
d) ऑप्शन सेकंड और थर्ड दोनों
इसका सही जवाब है- डी, ऑप्शन सेकंड और थर्ड दोनों। समय से पहले सफेद बालों का सबसे आम कारण आनुवंशिकी या जेनेटिक्स हो सकता है। यदि आपके माता-पिता या दादा-दादी के बाल कम उम्र में सफेद हो गए थे, तो आपको भी यह समस्या होने की संभावना अधिक होती है।
वहीं, अत्यधिक शारीरिक या मानसिक तनाव शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकता है, जो बालों के मेलनिन उत्पादन को प्रभावित कर सकता है। अगर आप स्ट्रेस ज्यादा लेती हैं, तो पिग्मेंट बनना कम हो सकता है।
प्रश्न 4: क्या सफेद बालों को पूरी तरह से रिवर्स किया जा सकता है?
a) हां
b) पता नहीं
c) नहीं
d) शायद
इसका सही जवाब है- नहीं, अगर आपके बाल पोषक तत्वों की कमी के कारण समय से पहले सफेद हुए हैं, तो संतुलित आहार लेने और डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लेने से भी प्रीमैच्योर ग्रेइंग रिवर्स नहीं हो सकती है। इससे ऐसा हो सकता है कि नए बालों की सफेद होने की समस्या कम हो जाए या कंट्रोल हो जाए, लेकिन पहले से सफेद बाल फिर से काले नहीं होते हैं। वहीं, मामला यदि जेनेटिक्स का हो, तो यह बिल्कुल भी संभव नहीं है। हेल्दी डाइट लेने से यह प्रोसेस थोड़ा स्लो हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: White Hair: समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? बालों की जड़ों में लगाएं यह खास पेस्ट, हेयरफॉल भी होगा कम
प्रश्न 5: विटामिन-बी12 से युक्त खाद्य पदार्थ क्या हो सकते हैं?
a) अंडे, मछली और डेयरी उत्पाद
b) कॉफी
c) अखरोट
d) ब्लैक टी
इसका सही जबाव है- अंडे, मछली और डेयरी उत्पाद। इसके अलावा, बादाम, काजू, साबुत अनाज, डार्क चॉकलेट, हरे पत्तेदार सब्जियां, बीन्स, ड्राई फ्रूट्स, फैटी फिश, जामुन, ग्रीन टी, आदि ऐसी कई चीजें हैं, जो आपको अपने आहार में शामिल करनी चाहिए। ये सभी चीजें विटामिन-बी12 के साथ-साथ कॉपर, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स में भी रिच होती हैं, जो बालों की देखभाल के लिए जरूरी है।
कोशिश करें कि आप भी अपनी बेटियों को विटामिन-बी12 से रिच फूड्स खिलाएं। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों