थायराइड हमारे शरीर में मौजूद एक छोटी सी ग्रंथि होती है, जो गले के सामने वाले हिस्से में तितली के आकार में स्थित होती है। यह ग्रंथि हमारे शरीर के कई जरूरी कार्यों को नियंत्रित करने वाले हार्मोन बनती है। अपने थायराइड के बारे में तो सुना होगा। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि थायराइड कैंसर भी हो सकता है? आइए जानते हैं इसके कारण और लक्षण। इस बारे में हमने दो अलग अलग एक्सपर्ट से बात की है। Dr Mandeep singh Chief Oncologist Art of Healing Cancer और Dr Amit Upadhyay Senior Consultant - oncology & hemato-oncology PSRIhospital
बता दे की थायराइड कैंसर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें गले में मौजूद तितली के आकार की थायराइड ग्रंथि की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती है। हालांकि थायराइड कैंसर,आम कैंसर की तुलना में बहुत तेजी से नहीं बढ़ता है लेकिन अगर इसे पहचान में देरी हो जाए तो आपकी दिक्कत बढ़ सकती है।
क्यों होता है थायराइड कैंसर?
थायराइड कैंसर तब होता है, जब इस ग्रंथि की कोशिकाओं में डीएनए म्यूटेशन आ जाते हैं। यह म्यूटेशन कोशिकाओं को अनियंत्रित रूप से बढ़ने और लंबे समय तक जीवित रहने के संकेत देते हैं, जिससे कैंसर कोशिकाएं बनती है। इसके अलावा रेडिएशन एक्स्पोज़र, हार्मोनल बदलाव, आयोडीन की कमी, फैमिली हिस्ट्री भी इसके संभावित कारण हो सकते हैं। ये चार प्रकार के होते हैं।
- पैपिलरी थायराइड
- फॉलिक्यूलर कैंसर
- मेडुलरी कैंसर
- एनाप्लास्टिक कैंसर
थायराइड कैंसर के लक्षण ?
थायराइड कैंसर की शुरुआती चरण में कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। लेकिन, जैसे-जैसे गांठ बढ़ती है, नीचे दिए गए लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
- गले में सूजन या गांठ
- खाने या पानी निगलने में परेशानी होना।
- गर्दन के किनारों पर लिंफ नोड्स का बढ़ना।
- आवाज में बदलाव या भारीपन होना।
- सांस लेने में तकलीफ होना, क्योंकि गांठ बढ़ने पर ट्रेकिया दबने लगता है।
- कई बार यह गांठ पेनलेस होती है, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ती रहती है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों