क्या आपको पता है वजाइना से भी आते हैं फार्ट? जानें कारण

क्या आप Vaginal Fart के बारे में जानती हैं? क्या आपको पता है कि कई कारणों से वजाइना से भी फार्ट आ सकते हैं। इसे क्वीफ कहा जाता है। कई महिलाएं इसे समझ नहीं पाती हैं और उन्हें यह नॉर्मल फार्ट जैसा ही लगता है। लेकिन, असल में यह उससे एकदम अलग होता है।
image
image

हमारे शरीर के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में हमें खुद ही पूरी जानकारी नहीं है और जो हमें चौंका सकती हैं। खासकर, महिलाओं को अपनी बॉडी और प्राइवेट पार्ट से जुड़ी कई बातें मालूम नहीं होती हैं। वजाइनल फार्ट इन्हीं बातों में से एक है। अब देखिए, नॉर्मल फार्ट के बारे में तो हम सभी जानते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि वजाइना से भी फार्ट आते हैं। जी हां, जिस तरह पेट में बन रही गैस, नॉर्मल फार्ट के जरिए पास हो जाती है। उसी तरह, वजाइना में भी गैस बनती है और वजाइना से भी फार्ट आते हैं। इसे क्वीफ कहा जाता है। कई महिलाएं इसे समझ नहीं पाती हैं और उन्हें यह नॉर्मल फार्ट जैसा ही लगता है। लेकिन, असल में यह उससे एकदम अलग होता है। वजाइनल फार्ट क्या होता है, यह क्यों आता है, चलिए इस बारे में डॉक्टर से समझते हैं। यह जानकारी हम डॉक्टर अदिति बेदी से हुई बातचीत के आधार पर साझा कर रहे हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

वजाइनल फार्ट क्या होता है और यह क्यों आते हैं? (Why do I queef during sexual relation?)

what is vaginal fart or queef

वजाइनल फार्ट को क्यूफिंग भी कहा जाता है। जब वजाइना के अंदर गैस फंस जाती है, तो वह वजाइना से बाहर आती है और इसे ही वजाइनल फार्ट कहा जाता है। सबसे पहले तो आपको यह समझने की जरूरत है कि इसका डाइजेशन से कोई लेना-देना नहीं है।

यह हवा भी पेट से नहीं, बल्कि वजाइनल कैनाल से बाहर निकलती है। इसमें कोई स्मैल नहीं होती है। लेकिन, बेशक इसमें आवाज आती है।

यह कई कारणों से हो सकता है। लेकिन, इसके पीछे सबसे आम वजह सेक्शुअल रिलेशन है। इंटरकोर्स के दौरान, कई बार महिलाओं को वजाइना से फार्ट आ जाते हैं।

इंटरकोर्स के समय वजाइना में जो एयर ट्रैप हो जाती है, वह फ्रिक्शन की वजह से जब रिलीज होती है, तो ऐसा हो सकता है। ऐसा कई बार कुछ सेक्शुअल पोजिशन में भी हो सकता है।

ऐसा आपको पीरियड्स के दौरान भी हो सकता है। पीरियड्स में मेंस्ट्रुअल कपया टेंपून के इस्तेमाल की वजह से वजाइनल कैनाल में हवा फंस जाती है और जब आप इसे निकालती हैं, तो आवाज आती है और एयर पास होती है।

यह भी पढ़ें- वजाइनल एरिया का रंग उम्र के साथ गहरा क्यों हो जाता है? डॉक्टर से जानें

what is vaginal fart or queef know causes

  • कई बार गायनोलॉजिस्ट एग्जामिनेशन के दौरान पेल्विक मसल्‍स में स्ट्रेस पैदा होता है और इसके कारण भी वजाइना से फार्ट आ सकते हैं।
  • कुछ ऐसी एक्सरसाइज या योगासन, जिनमें पेल्विल मसल्स पर जोर पड़ता है, उनमें भी वजाइनल फार्ट आ सकते हैं। दरअसल, पेल्विक मसल्स के स्ट्रेच होने के कारण ऐसा होता है।
  • आपको इसे लेकर शर्मिंदा होने या कंफ्यूज होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आपको यह समझने की जरूरत है कि यह बिल्कुल नॉर्मल है और इस पर आपका कंट्रोल नहीं है।
यह भी पढ़ें- सेक्शुअल रिलेशन के बाद महिलाओं को महसूस हो सकती हैं ये चीजें, जानें कब डॉक्टर की सलाह लेना है जरूरी

महिलाओं के लिए वजाइनल हेल्थ से जुड़े फैक्ट्स को जानना और इंटिमेट एरिया की हाइजीन पर ध्यान देना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP