16 घंटे की फास्टिंग करने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

आपने 16 घंटे की फास्टिंग और 8 घंटे में ही सारे मील्स लेने के ट्रेंड के बारे में जरूर सुना होगा। वजन कम करने और हेल्दी रहने के लिए डाइटिशियन ऐसा करने की सलाह देते हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि 16 घंटे की फास्टिंग करने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?
image

हेल्दी रहने के लिए खान-पान के समय पर विशेष ध्यान देने की सलाह ही जाती है। हम क्या खा रहे हैं, कितनी मात्रा में खा रहे हैं और किस समय खा रहे हैं, ये बातें हमारी सेहत पर सीधा असर डालती हैं। हमारे आयुर्वेद में भी सूरज ढलने से पहले डिनर करने की सलाह दी गई है। आज के वक्त में भी इंटरमिटेंट फास्टिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ता जा रहा है। वजन कम करने और सेहतमंद रहने के लिए कई लोग 12:12 घंटे तो कई लोग 16:8 घंटे फास्टिंग रूटीन को फॉलो करते हैं। आपने 16 घंटे की फास्टिंग और 8 घंटे में ही सारे मील्स लेने के ट्रेंड के बारे में जरूर सुना होगा। वजन कम करने और हेल्दी रहने के लिए डाइटिशियन ऐसा करने की सलाह देते हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि 16 घंटे की फास्टिंग करने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं? क्या वाकई यह फायदेमंद है? चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं।

16 घंटे की फास्टिंग करने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

fasting to reduce bad cholesterol

  • सबसे पहले आप आसान भाषा में 16 घंटे की फास्टिंग का मतलब समझ लीजिए। इसका मतलब है कि अगर आपने डिनर शाम 5 बजे किया था, तो अगले दिन पहला मील आप सुबह 9 बजे लेंगी। आपको जो भी खाना है, वह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की इसी विंडो में खाना है और 16 घंटे फास्टिंग करनी है।
  • इस समय में आप पानी पी सकती हैं या कई बार एक्सपर्ट कुछ हेल्दी ड्रिंक लेने की सलाह देते हैं लेकिन यह सभी के लिए अलग हो सकता है।
  • इसका पहला फायदा तो यही है कि ऐसा करने से शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है, अतिरिक्त कैलोरीज बॉडी में नहीं जाती हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • जब हमारा शरीर 16 घंटे के लिए भूखा रहता है, तो शरीर एनर्जी के लिए जमा की हुई शुगर का इस्तेमाल करता है और इससे फैट बर्न होना शुरू हो जाता है।
  • ऐसा करने से पाचन तंत्र को आराम मिलता है, लिवर और गट खुद को डिटॉक्स कर पाते हैं और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें नहीं होती है। एक्सपर्ट का कहना है कि हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करने में भी यह तरीका मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें-1 महीना जल्दी डिनर करके देखें, शरीर में होंगे ये 4 जबरदस्त बदलाव

intermittent fasting hunger tips

  • 16 घंटे की फास्टिंग करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सुधार होता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है
  • एक्सपर्ट की मानें तो इससे डैमेज सेल्स को रिकवर होने का समय मिलता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। अगर आप इससे फायदा पाना चाहती हैं, तो आपको इसे लंबे समय तक फॉलो करना होगा। याद रखें कि एकदम से इससे शरीर में बदलाव नजर नहीं आएंगे।

यह भी पढ़ें- 1 महीने तक सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से क्या होता है?

16 घंटे की फास्टिंग करने से आपको शरीर में ये बदलाव नजर आ सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP