सेहतमंद रहने के लिए जितना जरूरी सही खाना-पीना, योग और एक्सरसाइज करना है, उतना ही जरूरी अच्छी नींद लेना भी है। कई लोगों को ऐसा लगता है कि कम नींद लेकर भी हम हेल्दी रह सकते हैं लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से आपकी सेहत पर बुरा असर होता है। नींद न आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं और इन पर ध्यान देना जरूरी है। रोजाना कम से कम आपको 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। क्या आप जानती हैं कि 8 घंटे से कम की नींद लेने से शरीर में क्या होता है? चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
8 घंटे से कम की नींद लेने से शरीर में क्या होता है?
- एक्सपर्ट का कहना है कि अच्छी नींद लेने से शरीर में हार्मोनल बैलेंस होता है। इससे स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल कम होता है और हैप्पी हार्मोन्स बढ़ते हैं। इससे हमारी सेल्स को रिपेयर होने का टाइम मिलता है और लिवर भी डिटॉक्स होता है।
- नींद का सीधा असर हमारी ब्लड शुगर लेवल पर भी होता है। नींद की कमी के कारण स्ट्रेस और हंगर हार्मोन बढ़ता है, फैट बर्निंग प्रोसेस धीमा होता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है। इसलिए अच्छी सेहत और हेल्दी शुगर लेवल को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। रात को 10 बजे सोना और सुबह 6 बजे उठना, सेहत के लिए बेहतर रहेगा।
- अच्छी नींद का असर आपके मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल और मूड पर भी होता है। ऐसे में अगर आप 8 घंटे से कम की नींद लेती हैं, जो आपके पाचन को खराब कर सकता है। इसकी वजह से वजन कम करने में भी मुश्किल आती है।
- नींद की कमी के कारण हंगर हार्मोन बढ़ने लगता है। इससे ओवरईटिंग और ग्लूकोज स्पाइक होता है और शुगर लेवल पर असर होता है।
यह भी पढ़ें-क्या आप भी लेती हैं नींद की गोलियां? जानिए शरीर को किस तरह पहुंचा रही हैं नुकसान
- 8 घंटे से कम की नींद लेने के कारण मूड, चिड़चिड़ापन और तनाव बढ़ सकता है।
- कम नींद लेने का असर हमारी हार्ट हेल्थ पर होता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
यह भी पढ़ें- Sound Sleep: 5 मिनट में झट से आ जाएगी नींद, आजमाएं नानी मां का यह रामबाण नुस्खा
अच्छी सेहत के लिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों