Thyroid Symptomps: क्या आप जानती हैं कि रिपोर्ट में हाइपोथायराइड या हाइपरथायराइड आने से पहले ही आपका शरीर आपको इसके संकेत देने लगता है और अगर आप इन संकेतों को पहचान लें, तो आप आसानी से पहचान सकती हैं कि कहीं आपको थायराइड की बीमारी तो नहीं हो गई है। महिलाओं में थायराइड की समस्या काफी आम है और यह तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके शुरुआती लक्षणों को समझना और उस हिसाब से डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है। थायराइड होने पर शरीर क्या संकेत देता है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
थायराइड की शुरुआत होने पर महिलाओं के शरीर में नजर आने लगते हैं ये लक्षण
View this post on Instagram
- लंबे वक्त तक स्ट्रेस में रहने के कारण भी थायराइड फंक्शन पर असर होता है। ब्लोटिंग और गैस महसूस होना, मूड स्विंग्स, अनियमित या हैवी पीरियड्स, बालों का पतला होना, स्किन का रूखा होना और हमेशा थकान बने रहना, थायराइड के लक्षण होते हैं, जो रिपोर्ट में थायराइड आने से पहले शरीर में नजर आने लगते हैं।
- आयुर्वेद के अनुसार, थायराइड की बीमारी की शुरुआत से पहले शरीर में मौजूद दोष इंबैलेंस होने लगते हैं, जिन पर ध्यान देना चाहिए।
- अगर आपकी जठराग्नि कमजोर है, तो डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है। वहीं, शरीर में अमा बढ़ने पर टॉक्सिन्स बढ़ने लगते है।
- इसी तरह, कफ बढ़ने पर वेट गेन और थकान होती है। इसके अलावा, वात बढ़ने पर मूड स्विंग्स और एंग्जायटी महसूस होती है।
- पित्त बढ़ने पर शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है। इसकी वजह से पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, और चिड़चिड़ापन महसूस होता है।
- ये इंबैलेंस, शरीर में हार्मोनल उतार-चढ़ाव का शुरुआती लक्षण होते हैं।
यह भी पढ़ें-थायराइड की वजह से फूल जाता है महिलाओं का शरीर, वजन कम करने के लिए गेहूं की जगह खाएं इस आटे की रोटी
- आयुर्वेद का कहना है कि जो महिलाएं मील्स स्किप करती हैं, ठंडा खाना खाती हैं, देर तक जागती हैं, ओवरथिंकिंग करती हैं, अपने इमोशन्स को दबाकर रखती हैं और नेचर के साइकिल के हिसाब से डेली रूटीन मैनेज नहीं करती हैं, उन्हें थायराइड होने की संभावना अधिक होती है।
- आयुर्वेद के अनुसार, थायराइड को मैनेज करने के लिए दवाईयों से पहले आपको डाइजेशन सुधारने, स्ट्रेस को कम करने और अपने लाइफस्टाइल को मैनेज करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है थायराइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार
महिलाओं में थायराइड की समस्या काफी आम है। इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानें। इसे मैनेज करने के लिए, दवाइयों के साथ, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों