लिवर में पानी भरने पर नजर आते हैं ये संकेत, तुरंत भागिए डॉक्टर के पास

जब हमारा लिवर सही से काम नहीं करता है, तो इसका सीधा असर हमारे शरीर के बाकी अंगों पर होता है। लिवर में पानी भरने पर क्या होता है और कौन-से लक्षण इस बात की जानकारी देते हैं कि आपका लिवर पानी से भर गया है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।   
image

लिवर हमारे शरीर का बहुत जरूरी अंग है। इसके सही से काम न करने का असर हमारे शरीर के बाकी अंगों पर भी होता है। आजकल लिवर से जुड़ी दिक्कतें तेजी से बढ़ती जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों में कई सेलिब्रिटीज के भी लिवर से जुड़ी बीमारी का शिकार होने की खबरें सामने आई हैं। फैटी लिवर भी लिवर से जुड़ी एक आम समस्या बनती जा रही है। इसे अगर शुरुआती ग्रेड में पकड़ लिया जाए और डॉक्टर की सलाह के साथ डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव किए जाएं, तो इसके लक्षणों को काफी हद तक रिवर्स किया जा सकता है। डॉक्टर का कहना है कि लिवर से जुड़ी एक और दिक्कत जिसके बारे में अक्सर लोग ध्यान नहीं देते हैं या कई बार लोगों को पता नहीं होता है, वो है लिवर में पानी भरना। इसे मेडिकल भाषा में एसाइटिस या जलोदर कहा जाता है। इसके लक्षणों को अगर नजरंदाज किया जाए तो बात गंभीर हो सकती है।

असल में पानी लिवर में नहीं भरता है, बल्कि लिवर की खराबी खास तौर पर लिवर सिरोसिस के कारण जब पेट में लिक्विड जमा हो जाता है, तो यह दिक्कत का कारण बनता है। इसके कौन-से लक्षण होते हैं, जिनके नजर आने पर आपको तुरंत डॉक्टर के पास भागना चाहिए, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. Kona Lakshmi Kumari,Minimal Access & Robotic GI Surgeon, Metabolic and Bariatric Surgeon,Yashoda Hospitals, Somajiguda -Hyderabad, जानकारी दे रहे हैं।

लिवर में पानी भरने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

effective tips to lose 5kgs in 1 month by dietitian

  • अगर आपका वजन अचानक से बढ़ रहा है और पेट में सूजन हो रही है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि लिवर सही स काम नहीं कर रहा है। जब लिवर खराब होता ह, तो शरीर में फ्ल्यूड बैलेंस नहीं बना पाता है और पेट में पानी भरने लगता है। इसकी वजह से सूजन और वजन बढ़ने की दिक्कत होती है।
  • अगर आपको कम खाने के बाद भी हमेशा ब्लोटिंग और पेट में भारीपन महसूस होता है, तो यह भी सही नहीं है। पेट में पानी भरने के कारण पेट में जगह नहीं बचती है और इसकी वजह से पेट जल्दी भर जाता है। अक्सर आपको पेट में दर्द भी हो सकता है।
  • टखने और पैर में सूजन भी लिवर में पानी भरने के कारण आ सकती है। शरीर में लिक्विड भरने की वजह से ऐसा होता है। लिवर के खराब होने पर शरीर प्रोटीन और फ्ल्यूड को सही तरह से रेगुलेट नहीं कर पाती है।
  • सांस फूलना भी लिवर की खराबी और पेट में पानी भरने का संकेत हो सकता है। पेट में तरल पदार्थ की मात्रा बढ़ने पर सांस लेना अधिक कठिन हो जाता है क्योंकि यह फेफड़ों और डायाफ्राम पर दबाव डाल सकता है। खासकर, जब आप लेटी हों तो सांस लेने में अधिक मुश्किल हो सकती है। यह इस बात का सीधा संकेत है कि आपको अपने लिवर पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें-फैटी लिवर के साथ नजर आने वाले ये लक्षण लिवर की खराबी का देते हैं संकेत

stomach pain due to liver disease

  • अगर आपके पेट में लगातार दर्द बना रहता है, उल्टी और जी मिचलाना जैसी दिक्कतें हैं, तो यह शरीर में इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।

यह है एक्सपर्ट की राय

water fluid in liver early symptoms and warning signs
  • इन सभी संकेतों के नजर आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। खाने में कम नमक का इस्तेमाल करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह से दवाई लें। याद रखें कि आपका लिवर शरीर के लिए बहुत जरूरी है और लिवर की खराबी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- आपकी पॉटी में नजर आते हैं लिवर डैमेज के ये संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

लिवर हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। इसके सही से काम न करने का असर हमारे पूरे शरीर पर होता है। ऐसे में लिवर की बीमारी से जुड़े किसी भी संकेत को नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP