गर्मियों में इंटिमेट हाइजीन का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। बढ़ते तापमान के बीच वजाइना से जुड़ी कई सारी दिक्कतें महिलाओं को परेशान करती हैं। इस समय पर वजाइना में जलन, खुजली और रैशेज की दिक्कत काफी आम रहती है। दरअसल, गर्मी अधिक होने के कारण वजाइना में बैक्टीरिया जल्दी पनपने लगते हैं। इसके अलावा प्राइवेट एरिया में पसीना भी अधिक आता है और यह भी बैक्टीरिया को पनपने में मदद करता है। आप भी अक्सर गर्मियों में वजाइना में जलन, खुजली और रेडनेस जैसी दिक्कतों से दो-चार हुई होंगी। क्या आपको पता है कि गर्मियों में ऐसा क्यों होता है और किन घरेलू नुस्खों की मदद से इसे दूर किया जा सकता है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
गर्मियों में वजाइना में क्यों होती है खुजली और जलन
- गर्मियों में ज्यादा टाइट पेंटी पहनना भी वजाइना में खुजली और जलन का कारण बन सकता है। अगर आप सिंथेटिक पेंटी पहनती हैं, तो भी ऐसा हो सकता है। दरअसल, इसकी वजह से पसीना अंदर ही रह जाता है और स्किन को सांस लेने की भी जगह नहीं मिलती है।
- ज्यादातर महिलाएं इस बात से अनजान होती हैं लेकिन आपके खान-पान का सीधा असर भी वजाइना पर होता है।
- गर्मी के मौसम में अगर आप बहुत अधिक गर्म तासीर वाली चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएंगी या बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खाएंगी, तो इससे वजाइना का पीएच लेवल बिगड़ सकता है।
- गर्मी में पसीना आने के कारण वजाइना में नमी बढ़ जाती है और कैंडिडा नाम का फंगस पनपने लगता है। इसकी वजह से यीस्ट संक्रमण हो जाता है, जो खुजली और जलन का कारण बनता है।
- ज्यादा मीठे का सेवन भी शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस पैदा कर सकता है और इसका असर वजाइना के पीएच पर भी होता है।
- गर्मी में वजाइनल हाइजीन का खास ख्याल रखना भी जरूरी है। अगर हाइजीन सही नहीं है, तो भी वजाइना में खुजली और जलन हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Vaginal Hygiene: वजाइना की खुजली और इंफेक्शन से हैं परेशान? पहनें इस तरह की पेंटी
वजाइना की खुजली और जलन को दूर करने के लिए लें इन टिप्स की मदद
- कॉटन की पेंटी पहनें और वजाइना को गीला न रहने दें।
- आप बेकिंग सोडा से भी वजाइना को वॉश कर सकती हैं। इससे इंफेक्शन के लिए जिम्मेदार फंगस को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि इसका इस्तेमाल बिना एक्सपर्ट की सलाह के नहीं करना चाहिए क्योंकि कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है।
- अगर आपको योनि में जलन या रैशेज हो रहे हैं, तो नारियल के तेल को साफ और हल्के हाथों से लगाएं। इससे आराम मिलेगा।
- हाइजीन का ध्यान रखें। खासकर, सेक्शुअल रिलेशन के बाद आपको साफ-सफाई का खास ख्याल रखना है।
यह भी पढ़ें- कैसे पता करें कि वजाइना हेल्दी है या किसी गंभीर बीमारी की हो चुकी है शुरुआत? डॉक्टर से समझें
गर्मियो में वजाइनल इंफेक्शन, खुजली और जलन से बचने के लिए, इंटिमेट हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों