प्रेग्नेंसी में किसी भी महिला को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इन दिनों में शरीर में कई बदलाव होते हैं और इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से इंफेक्शन जल्दी घेर लेते हैं। ऐसे में डाइट से लेकर इंटिमेट हाइजीन तक, कई बातों का खास ख्याल रखें। प्रेग्नेंसी में आपको अपने कपड़े और रूटीन का भी खास ध्यान रखना चाहिए। प्रेग्नेंसी में अंडरवियर से जुड़ी कुछ गलतियां आपकी इंटिमेट हेल्थ को खराब कर सकती हैं। वहीं, सही पैंटी का चुनाव आपको आराम दे सकता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी में आपको अंडरवियर से जुड़ी कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अंडरवियर से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान
- टाइट अंडरवियर बिल्कुल न पहनें। प्रेग्नेंसी में पेट, कमर और हिप्स का साइज धीरे-धीरे बढ़ता है। अगर आप टाइट अंडरवियर पहनेंगी, तो ब्लड सर्कुलेशन पर असर होता है। इसकी वजह से इंफेक्शन के चांसेज रहते हैं और स्किन रैशेज व खुजली हो सकती है।
- प्रेग्नेंसी में हमेशा मुलायम, स्ट्रेचेबल और फुल कवरेज वाला अंडरवियर पहनना ही सही रहेगा।
- यूं तो नॉर्मल दिनों में भी पैंटी रोजाना बदलनी चाहिए। लेकिन, खासकर अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो इसमें बिल्कुल लापरवाही न करें और रोजाना अंडरवियर बदलें। खासकर, अगर आपको व्हाइट डिस्चार्ज हो रहा है, तो ऐसा जरूर करें।
- इस समय पर महिलाओं की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, ऐसे में पैंटी में दिन में 2 बार भी बदल सकती हैं। इसे अच्छे से धोना और धूप में सुखाना भी जरूरी है।
- प्रेग्नेंसी में कॉटन की पैंटी पहनना ज्यादा बेहतर रहेगा। सिंथेटिक अंडरवियर में एयर पास नहीं हो पाती है और नमी बनी रहती है। इसकी वजह से वजाइनल इंफेक्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ें-क्या डिलीवरी से पहले वजाइना के बाल हटाना जरूरी है?
- जहां इस समय बहुत अधिक टाइट अंडरवियर पहनना सही नहीं है, वहीं बहुत ढीली पैंटी भी न पहनें। इसे बार-बार एडजस्ट करना काफी अंकम्फर्टेबल होता है। प्रेग्नेंसी के अलग-अलग ट्राईमिस्टर में सही साइज की पैंटी खरीदें। मार्केट में आपको मैटरनिटी अंडरवियर भी मिल जाएंगे, जो स्ट्रेचेबल होते हैं और पेट के अनुसार अलग-अलग शेप में आते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें
प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी महिला के लिए अपना खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। इंटिमेट हाइजीन से लेकर खान-पान तक, सभी बातों पर ध्यान देना जरूरी है। आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों