Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:48 PM IST

बढ़ती उम्र ही नहीं, इन 5 चीजों से भी आपको जल्द हो सकता है मेनोपॉज

यूं तो मेनोपॉज होने की उम्र हर महिला में 45-50 वर्ष के बीच में होती है। लेकिन कुछ चीजों के कारण मेनोपॉज जल्द शुरू हो सकता है।
Updated:- 2018-09-20, 13:48 IST
early menopause health main

मेनोपॉज एक महिला की लाइफ की ऐसी स्टेज है जिसमें पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। पीरियड्स शुरू होने की तरह मेनोपॉज भी एक नैचुरल प्रोसेस है जिससे हर महिला को गुजरना होता है। यूं तो मेनोपॉज होने की उम्र हर महिला में 45-50 वर्ष के बीच में होती है। लेकिन कुछ चीजों के कारण मेनोपॉज जल्द शुरू हो सकता है। आइए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानें ताकी महिलाओं को जल्द मेनोपॉज को रोकने में मदद मिल सकें।

फल और सब्जियां

शायद आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच है कि जल्द मेनोपॉज के लिए फलों और सब्जियों को भी जिम्मेजदार माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब अधिकांश फलों और सब्जियों पर जहरीले कीटनाशकों का छिड़काव किया जाता है, जिसके कारण जल्द मेनोपॉज हो सकता है। इन कीटनाशकों से बचने के लिए हमेशा ऑर्गेंनिक सब्जियां और फल ही खरीदने चाहिए।

Read more: इन लक्षणों से जानिए कि आपको होने वाला है मेनोपॉज

कैंडल और एयर फ्रेशनर
candle reason for early menopause inside

फैथालेट एक ऐसा केमिकल है जिसका इस्तेमाल प्लास्टिक की चीजों को सॉफ्ट बनाने के लिए किया जाता है। यह तत्व जल्द मेनोपॉज शुरू होने के लिए जिम्मेदार माना जाता है जो अधिकांश एयर फ्रेशनर में पाया जाता है। इसलिए जल्द मेनोपॉज से बचने के लिए आपको सीसा फ्री कैंडल और आवश्‍यक तेलों वाली कैंडल का इस्तेमाल करना चाहिए।  

फूड स्टोरेज कंटेनर

जैसा कि हम आपको बता ही चुके है कि प्लास्टिक सॉफ्ट और फ्लैक्सीबल बनाने के लिए कुछ प्लास्टिक फूड स्टोरेज कंटेनर में भी फैथालेट होता है। जो जल्द मेनोपॉज का कारण बनता है। इसलिए जल्द मेनोपॉज से बचने के लिए प्लास्टिक कंटेनर के स्थान पर कांच या स्टेनलेस स्टील से बने कंटेनर का इस्तेमाल करना चाहिए।

 

पर्सनल केयर प्रोडक्ट
beauty product for early menopause inside

सभी प्रकार के पसर्नल केयर प्रोडक्ट जैसे शैम्पू, लोशन, बॉडी वॉश सॉफ्ट प्लास्टिक कंटेनर में आते है और इन प्रोडक्ट से आने वाली खुशबू भी जल्द मेनोपॉज का कारण बनती है क्योंकि इसमें फैथालेट पाया जाता है। इसलिए इन प्रोडक्ट को खरीदने से पहले इनके लेबल को अच्छी तरह से चैक कर लें कि कही इसमें फैथालेट तो शामिल नहीं है।

Read more: Menopause के बाद दिल को दुरुस्‍त रखना चाहती हैं तो ये 5 उपाय आज से अपनाएं

परफ्यूम

परफ्यूम और कोलोन की खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए इसमें होता है। इसलिए इसके जोखिम से बचने के लिए आपको नैचुरल, फैथालेट फ्री खुशबु जैसे आवश्यक तेलों को इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा परफ्यूम और कोलोन को केवल जरूरत होने पर ही उपयोग करें।
अगर आप जल्द मेनोपॉज से बचना चाहती हैं तो आज से ही इन चीजों का ध्यान रखना शुरू कर दें।





Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।