पेट साफ होना और गैस पास होना दोनों ही हेल्दी डाइजेस्टिव सिस्टम की निशानी हैं और किसी भी व्यक्ति की सेहत के लिए जरूरी हैं। बाउल मूवमेंट कितनी बार हो रहा है या दिन में कितनी बार फार्ट आ रहे हैं, ये सभी व्यक्तियों के लिए अलग-अलग हो सकता है। अक्सर लोग इसे मजाक या शर्मिंदगी के तौर पर देखते हैं। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि आमतौर पर कोई भी हेल्दी व्यक्ति दिन में 10-20 बार फार्ट करता है। गैस पास होना या यानी फार्ट्स बॉडी का एक नेचुरल फंक्शन है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि फार्ट से आने वाली गंध आपके स्वास्थ्य के बारे में क्या कहती है और किस तरह की स्मैल बताती है कि आपके पेट में गड़बड़ है और आंतों के सड़ने की शुरुआत हो चुकी है? चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।
फार्ट की स्मैल बताती है कि हेल्दी है आपका डाइजेशन या आंतों के सड़ने की हो चुकी है शुरुआत
- हमारी बड़ी आंत में गट बैक्टीरिया द्वारा फूड पार्टिकल्स का डाइजेशन होता है। अपचित भोजन कणों के बैक्टीरियल डाइजेशन में नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाई ऑक्साइड, हाइड्रोजन और मीथेन गैस निकलती है।
- फार्ट आना बेशक नॉर्मल है लेकिन इसकी फ्रीक्वेंसी और स्मैल आपकी सेहत के बारे में काफी कुछ कहती है।
- अगर आपके फार्ट से बहुत तेज दुर्गंध आ रही है, तो ऐसा इंफ्लेमेशन के कारण हो सकता है। कई तरह के डाइजेस्टिव डिसऑर्डर में इंफ्लेमेशन बढ़ जाता है और शरीर में न्यूट्रिएंट्स का अब्जॉर्बशन बढ़ जाता है।
- ऐसा होने पर फार्ट से तेज दुर्गंध आती है। यह इस बात का भी संकेत है कि खाना पेट में ठीक से पच नहीं रहा है बल्कि सड़ रहा है। यह गट हेल्थ के खराब होने की निशानी है।
यह भी पढ़ें-पेट में बनने वाली गैस और स्मेली फार्ट ने कर दिया है परेशान? रामबाण है रसोई में रखा यह एक बीज
- जब छोटी आंत में बैक्टीरिया अधिक बनने लगते हैं, तो भी फार्ट से तेज बदबू आ सकती है। यह पेट से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है, जिसमें खाना ठीक से नहीं पचता है और आंत में बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। इस पर ध्यान देना चाहिए।
- कई बार कुछ खास खाने की चीजें जैसे अंडे या मांस को पचाने के दौरान डाइजेस्टिव सिस्टम में बनने वाले बाय-प्रोडक्ट भी फार्ट में बदबू पैदा करते हैं।
यह भी पढ़ें- पेट में जब बनने लगे गैस का गुब्बारा, तो गुनगुने पानी के साथ फांक लीजिए नानी मां का यह देसी चूर्ण
डाइजेशन से जुड़ी किसी भी दिक्कत को नजरअंदाज न करें। इसका समय रहते इलाज बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों