Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:15 PM IST

Thyroid के साइलेंट लक्षण जिन्हें समय रहते पहचानना है जरूरी

कहीं आप भी तो थायराइड डिसऑर्डर के शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज नहीं कर रही हैं? आइए इस आर्टिकल के माध्‍यम से एक्सपर्ट से कुछ जरूरी बातों के बारे में जान लेते हैं। 
Updated:- 2026-05-25, 19:46 IST
silent rise of thyroid disorders early signs you should not ignore

आजकल थकान, वजन बढ़ना या घटना, बाल झड़ना और एंग्जायटी जैसी समस्याओं को महिलाएं अक्सर तनाव या खराब लाइफस्टाइल का हिस्सा मानकर नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन कई बार ये लक्षण थायराइड डिसऑर्डर के शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं।

पवई स्थित डॉ एल एच हिरानंदानी हॉस्पिटल की एंडोक्राइनोलॉजी कंसल्टेंट डॉक्‍टर तृप्ति प्रसाद के अनुसार, थायराइड से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे और बिना संकेतों के शुरू होती हैं, इसलिए महिलाएं समय पर पहचान नहीं कर पाती हैं।

थायराइड चेकअप की जरूरत कब होती है?

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो आपको इसे सिर्फ स्ट्रेस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

thyroid disorders early signs you should not ignore

  • लंबे समय तक लगातार थकान
  • बिना वजह वजन बढ़ना या कम होना
  • बाल झड़ना
  • कब्ज
  • पीरियड्स में अनियमितता
  • ज्यादा पसीना आना
  • घबराहट
  • कंपकंपी या बहुत ज्यादा ठंड या गर्मी महसूस होना

यदि इसके साथ गर्दन में सूजन, निगलने में परेशानी, आवाज में बदलाव या परिवार में थायराइड की हिस्ट्री हो, तो तुरंत चेकअप कराना चाहिए।

क्या युवा और वर्किंग प्रोफेशनल्स थायराइड ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं?

आजकल कम उम्र के लोगों और वर्किंग प्रोफेशनल्स में थायराइड समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसा लगातार तनाव, नींद की कमी, खराब खानपान और प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन के कारण होता है।

तनाव और खराब लाइफस्टाइल शरीर के हार्मोन बैलेंस और इम्यून सिस्टम पर बुरा असर डालते हैं, जिससे थायराइड संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

थायराइड कैंसर के कौन से लक्षण नजरअंदाज नहीं करने चाहिए?

  • गर्दन में बिना दर्द की गांठ या सूजन
  • आवाज में बदलाव या भारीपन
  • निगलने या सांस लेने में परेशानी
  • गर्दन में प्रेशर महसूस होना
  • गर्दन के लिम्फ नोड्स का बढ़ना

silent rise of thyroid disorders

कौन सा लक्षण कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

डॉक्‍टर तृप्ति प्रसाद के अनुसार, गर्दन में किसी भी तरह की गांठ या सूजन को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसे कई लोग दर्द न होने की वजह से गंभीर नहीं मानते, लेकिन कई बार नॉर्मल थायराइड टेस्ट होने के बावजूद कैंसर मौजूद हो सकता है।

यह भी पढ़ें- थायराइड को मैनेज करने में मदद कर सकती हैं ये 5 चीजें, आज ही से करेंगी बदलाव तो कुछ हफ्तों में दिख सकता है असर

ऐसे में सही समय पर चेकअप, अल्ट्रासाउंड और जरूरत पड़ने पर एफएनएसी टेस्ट करवाना बेहद जरूरी है। समय पर पहचान होने पर थायराइड कैंसर का इलाज सफलतापूर्वक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- दवाइयों के साथ अपनाएं ये 2 नेचुरल ट्रिक्‍स, Thyroid रहेगा बैलेंस

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।