दिमाग की इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान, जानें इसके लक्षण और कारण

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान गंभीर न्यूरोलॉजिकल कंडीशन ब्रेन एन्यूरिज्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है। आइए जानते हैं कितनी गंभीर है यह बीमारी
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-23, 14:04 IST
image

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हर किसी के चहेते हैं। वह अपने एक्टिंग के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर सलमान सुर्खियों में आ गए हैं, और वजह है उनकी बीमारी। जी हां,अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में द कपिल शर्मा के शो में बता है कि वह दिमाग से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया है। बाहर से हेल्दी और फिट दिखने वाले सलमान ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन जैसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल स्थितियों से प्रभावित हैं। आज हम इस आर्टिकल में इसमें एक एक बीमारी के बारे में विस्तार से जानेंगे। हमने ब्रेन एन्यूरिज्म के बारे में जानने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट से बात की है। क्या होती है यह बीमारी?इसके लक्षण क्या होते हैं और इसे कैसे ट्रीट किया जाता है। Dr. Dhruv Chaturvedi, Associate Director, Neurology Psri hospital इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

क्या है ब्रेन एन्यूरिज्म ?

डॉक्टर ध्रुव बताते हैं कि यह दिमाग की रक्त वाहिकाओं से जुड़ी एक खतरनाक स्थिति है, जिसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। इसमें आपके दिमाग की किसी खून की नसें कमजोर हो जाती है, इसमें गुब्बारे जैसा उभार आ जाता है, जो खून के दबाव से धीरे-धीरे फूलता रहता है।

इसे ही ब्रेन एन्यूरिज्म कहा जाता है। बता दें कि जो नसों में गुब्बारे जैसा उभार आता है, वह फट सकता है,जिससे दिमाग में रक्तस्राव हो सकता है, जिसे सबअरेनोइड हैमरेज कहा जाता है। यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। सबसे गंभीर बात यह है कि कई बार यह बिना चेतावनी के भी फट सकता है। यह समस्या तुरंत मेडिकल इमरजेंसी की मांग करती है।

ब्रेन एन्यूरिज्म के लक्षण

ब्रेन एन्यूरिज्म का इलाज

एक्सपर्ट बताते हैं कि समय रहते इसका पता चल जाए तो, एंडोवास्कुलर कोइलिंग, सर्जिकल क्लिपिंग या रेडियोसर्जरी जैसी आधुनिक पद्धतियों के माध्यम से इनका इलाज संभव है।

बचाव के उपाय

salman khan brain disease

बचाव के लिए नियमित हेल्थ चेकअप कराएं।
अगर किसी को हाई बीपी की समस्या हो, तो चेकअप कराते रहें।
तनाव को नियंत्रित रखें।
धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं।
हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें

यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं कि ज्यादा मीठा खाने से किडनी क्यों खराब हो जाती है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP