यूरिन करने में होती है तकलीफ? ये हो सकते हैं कारण

यूरिन करते वक्त अगर आपको दर्द या परेशानी महसूस होती है तो इसके पीछे कई हेल्थ कंडीशन्स हो सकती हैं। यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है इसलिए इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।

what causes painful urination without infection   Copy

यूरिन पास करते वक्त कई लोगों को तेज दर्द या फिर जलन महसूस होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें यूटीआई प्रमुख है। कई और इंफेक्शन्स के चलते भी यह समस्या हो सकती है। यह समस्या महिलाओं और पुरुषों दोनों में हो सकती है हालांकि महिलाओं में यह ज्यादा आम है। कई बार शर्म की वजह से लोग इस बारे में बात नहीं करते हैं। खासकर महिलाएं इसे इग्नोर कर देती हैं लेकिन इस पर समय रहते ध्यान देना बहुत जरूरी है। यूरिन करते वक्त किन वजहों से दर्द हो सकता है, इस बारे में डाइटीशियन नेहा महाजन से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।

ब्लेडर या किडनी में स्टोन

pain while passing urine

यह भी यूरिन पास करते वक्त दर्द होने की एक वजह हो सकता है। किडनी या ब्लेडर में स्टोन की समस्या होना आज के वक्त में काफी आम है। किडनी में होने वाले स्टोन की वजह से कई बार यूरिन के फ्लो में रुकावट आ जाती है और इसकी वजह से यूरिन पास करने में दर्द हो सकता है।

सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन

यूरिन में दर्द या जलन होने की एक वजह यह भी हो सकती है। अनप्रोटेक्टेड सेक्स की वजह से यह इंफेक्शन हो सकता है। इसके लक्षणों को समय रहते पहचानना जरूरी है क्योंकि यह इंफेक्शन अगर बढ़ जाए तो मुश्किल खड़ी कर सकता है। वजाइना में खुजली और डिस्चार्ज भी इसके लक्षण हो सकते हैं।

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

urine infections

यूटीआई महिलाओं में होने वाली सबसे आम समस्या है। यूरिन करते वक्त जलन या दर्द होना, बार-बार यूरिन लगना और रात में यूरिन जाने की ज्यादा इच्छा होना, यूरिन में खून आना, ये सभी यूटीआई के लक्षण हैं।यूरिनरी ट्रैक्ट में मौजूद अंगों में जब बैक्टीरिया आ जाता है तब यह इंफेक्शन होता है। इसे दवाइयों की मदद से ठीक किया जा सकता है लेकिन हाइजीन का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें-यूटीआई से हैं परेशान तो इन 5 चीजों को करना आज से ही बंद कर दें

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

किडनी इंफेक्शन

यूरिन पास करते वक्त अगर आपको दर्द हो रहा है तो इसकी एक वजह किडनी इंफेक्शन भी हो सकता है। किडनी इंफेक्शन के चलते भी यूरिन पास करते वक्त दर्द और जलन महसूस होती सकती है। हालांकि इसके और भी कई लक्षण होते हैं लेकिन यह भी उनमें से एक है। किडनी इंफेक्शन का अगर समय पर इलाज न हो तो यह बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है।

यह भी पढ़ें-सिर्फ फिजिकल रिलेशन नहीं, इन तरीकों से भी हो सकता है STI

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP