Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:32 AM IST

कितना जानते हैं नीलगिरी ऑयल के इन हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में

एसेंशियल ऑयल के रूप में शामिल नीलगिरी तेल के इन हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानने के बाद आप भी इसका इस्तेमाल करना चाहेंगी।
Updated:- 2021-03-25, 14:05 IST
nilgiri oil benefits tips

पौधों के अर्क से निकलने वाले एसेंशियल ऑयल खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अगर किसी भी एसेंशियल ऑयल को सही मात्रा और सही तरीके से उपयोग किया जाता है तो कई छोटे-मोटे बीमारी को आसानी से दूर किया जा सकता है। लैवेंडर एसेंशियल ऑयल, लेमन ऑयल और कैमोमाइल एसेंशियल ऑयल आदि ऐसे कई तेल है, जिनके इस्तेमाल से सूजन को दूर करने और बालों के झड़ने की समस्‍या आदि में इस्तेमाल किया जाता सकता है। इसी तरह से एसेंशियल ऑयल के रूप में शामिल नीलगिरी तेल के फायदे भी बहुत है। अगर आप नीलगिरी तेल के फायदे के बारे में नहीं जानती हैं, तो आज इस लेख में हम आपकोनीलगिरीके तेल के कुछ बेहतरीन फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। इन फायदों को जानने के बाद आप भी डेली रूटीन में इसे ज़रूर शामिल करना पसंद करेंगी। तो चलिए जानते हैं।

सूजन और दर्द के लिए बेस्ट

nilgiri oil benefits inside

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और कामकाज के चलते हर दस में से चार से पांच लोग दर्द या सूजन की समस्या से ज़रूर परेशान रहते हैं। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए आप नीलगिरी तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीलगिरी तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक का मिश्रण होता है, जो किसी भी दर्द और सूजन को आसानी से दूर कर देता है। इसके लिए आप दर्द या सूजन वाली जगह पर दिन में एक से दो बार अच्छे से मालिस कर दीजिये। आप देखेंगे कि दर्द और सूजन बहुत जल्दी गायब है।

इसे भी पढ़ें:रात को बिस्‍तर पर जाने से पहले इन 2 अंगों पर लगाएं तेल और देखें कमाल

करें माउथवॉश

nilgiri oil benefits about inside

नीलगिरी तेल के साथ-साथ ऐसे कई एसेंशियल ऑयल और भी है जिन्हें माउथवॉश के लिए बेस्ट माना जाता है। दांतों और मसूड़ों में होने वाली समस्या को दूर करने के लिए आप इसका माउथवॉश के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तेल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स मुंह में मौजूद संक्रामक जीवाणुओं को नष्‍ट करने करने के लिए बेस्ट एसेंशियल ऑयल समझा जाता है। इसके इस्तेमाल से बैक्टीरिया यानि जीवाणु भी दांतों में नहीं पनपते है। इसके लिए पेस्ट में भी मिक्स करके ब्रश कर सकती हैं।

सर्दी-जुकाम के लिए बेस्ट

nilgiri oil benefits know inside

बदताले मौसम में सदी-जुकाम होना आम बात है। ऐसे में अगर आप सर्दी-जुकाम से कुछ अधिक ही परेशान रहती हैं, तो इस तेल के इस्तेमाल से परेशानी को दूर कर सकती हैं। इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण किसी भी सर्दी-जुकाम को दूर करने के लिए बेस्ट माना जाता हैं। इसके लिए गुनगुने पानी से एक से दो बूंद तेल को डालकर गलाली करने से और मालिश करने से समस्या दूर हो जाती हैं। गले में खराश को दूर करने के लिए इस तेल को बेस्ट है। कई लोग इस तेल का भाप भी लेते हैं।

इसे भी पढ़ें:गर्मियों के मौसम में सोडा पानी पीने के हैं कई फायदे, आप भी जानें

मुंहासे को करें दूर

nilgiri oil benefits know inside

ऐसा नहीं है कि नीलगिरी का तेल सिर्फ मुंहासे को ही दूर करता है बल्कि, इसमें मौजूद मेथनॉल-डाईक्लोरोमेथे नामक अर्क मुंहासे के साथ-साथ अन्य त्वचा संबंधी समस्या को आसानी से दूर करता है। मुंहासे के साथ-साथ घाव भरने, जलन कम करने आदि इस्तेमाल के लिए भी नीलगिरी को बेस्ट एसेंशियल ऑयल समझा जाता है। इसके अलावा बैक्टीरिया, फंगग या वायरस के किसी भी संक्रमण को रोकने के लिए भी इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है।

हालांकि, इस सब फायदों के बाद भी अगर आपको किसी भी तरह से कोई स्किन समस्या या पहले से कोई बीमारी है, तो इसके इस्तेमाल से पहले आपको किसी डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@zindatilismath.co.in,dn.drweil.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।