शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन सभी के लिए विटामिन B 12 बेहद जरूरी है। यह हमारे नर्वस सिस्टम की हेल्थ, रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और डीएनए संश्लेषण के लिए जरूरी है। लेकिन, अगर आपकी रोजमर्रा की डाइट में B-12 से भरपूर फूड्स शामिल नहीं हैं, तो आपको हेल्थ से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शरीर में विटामिन B-12 की कमी स्ट्रोक, हार्ट अटैक जैसी दिल और नर्वस सिस्टम से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। यह इतना गंभीर हो सकता है कि एक हेल्दी व्यक्ति भी इसकी कमी के कारण बिस्तर पर पड़ सकता है। इस कंडीशन से बचने के लिए विटामिन B-12 की कमी के लक्षणों को पहचानना और उन पर तुरंत ध्यान देना बेहद जरूरी है। खासतौर पर, कुछ लक्षण ऐसे होते हैं, जो रात के समय ज्यादा स्पष्ट रूप से महसूस होते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये लक्षण, ताकि आप समय रहते सतर्क हो सकें। इनके बारे में हमें एलाईव हेल्थ की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइट कंसल्टेंट नौशीन शेख बता रही हैं।
दिन-भर की थकान के बाद रात को सोने पर मसल्स में दर्द महसूस होना आम है, लेकिन अगर आपको रोज मसल्स में इसी तरह का दर्द, ऐंठन और कमजोरी महसूस हो रही है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यह विटामिन B-12 की कमी का प्रमुख संकेत हो सकता है।
यह विटामिन नसों और मसल्स के बीच सर्कुलेशन को बनाए रखता है और इसकी कमी से मसल्स में अकड़न या कमजोरी आ सकती है, जो रात के समय ज्यादा परेशान करती है।
इसे जरूर पढ़ें: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से दिखते हैं ये संकेत, इन फूड्स से करें दूर
अगर आपको रात में बहुत ज्यादा ब्लोटिंग, गैस, अपच, जी मिचलाना, दस्त या कब्ज जैसी डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। ये गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण विटामिन B-12 की कमी का संकेत हो सकते हैं। B-12 डाइजेशन के सही काम के लिए जरूरी है और इसकी कमी से पेट में गड़बड़ी हो सकती है, जो अक्सर रात के खाने के बाद ज्यादा महसूस होती है।
यह विडियो भी देखें
आजकल बहुत से लोग अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या से परेशान हैं। क्या आप जानती हैं कि यह भी विटामिन B-12 की कमी से हो सकता है। शरीर में B-12 की कमी से नींद के पैटर्न में गड़बड़ी आ सकती है, जिससे व्यक्ति को रात में नींद आने में परेशानी होती है या नींद बार-बार टूटती है।
यह विटामिन मेलाटोनिन जैसे नींद लाने वाले हार्मोन को बढ़ाने के लिए भी जरूरी है। इसलिए, अगर आपको कई हफ्तों से नींद नहीं आ रही है और आपकी लाइफस्टाइल में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है, तो बिना देरी डॉक्टर के पास जाएं।
सिरदर्द एक आम समस्या है और हो सकता है कि आपको दिन-भर में कभी-कभी यह महसूस हो। लेकिन, अगर आपको रोज रात में सिरदर्द हो रहा है, जो आपकी नींद में खलल डाल रहा है, तो यह भी विटामिन B-12 की कमी का संकेत हो सकता है। यह विटामिन ब्रेन हेल्थ और न्यूरोट्रांसमीटर को बढ़ाता है और इसकी कमी से माइग्रेन या लगातार सिरदर्द हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
इसे जरूर पढ़ें: विटामिन बी-12: हेल्दी रहने के लिए इस विटामिन की जानकारी है बेहद जरूरी
अगर सोते समय आपके पैरों की नसें अपने आप फूल रही हैं, उनमें अजीब सी झनझनाहट महसूस हो रही है या आपको उन्हें हिलाने की बहुत ज्यादा इच्छा होती है, जिसे रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम भी कहते हैं, तो इसे नजरअंदाज करने से आपको परेशानी हो सकती है। यह भी विटामिन B-12 की कमी का संकेत है, क्योंकि यह नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है। नसों से जुड़ी ये समस्याएं रात के समय ज्यादा परेशान करती हैं।
इन लक्षणों को कभी भी हल्के में न लें। विटामिन B-12 की कमी का समय पर पता लगाना और ट्रीटमेंट करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए जरूरी है। यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण लगातार महसूस होता है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।