किडनी स्टोन एक ऐसी समस्या है, जिसे अधिकतर लोगों ने एक्सपीरियंस किया है। अगर आपको भी किडनी स्टोन हुआ है तो यकीनन आप जानती होंगी कि यह खांसी जैसा नहीं है। वास्तव में, यह काफी दर्दनाक हो सकता है। कुछ गंभीर मामलों में इसे ठीक करने के लिए सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है। आज के समय में लोग किडनी स्टोन को लेकर तरह-तरह की अफवाहों पर आंख मूंदकर भरोसा कर लेते हैं।
किडनी स्टोन के बारे में फैलाई जाने वाली अफ़वाहें काफी भयावह हो सकती हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि इनमें से ज़्यादातर अफ़वाहें सिर्फ़ अफ़वाहें ही होती हैं। ऐसे में जब उन अफवाहों पर लोग बिना सोच-समझकर भरोसा कर लेते हैं तो ऐसे में वे खुद की सेहत के साथ ही खिलवाड़ करने लग जाते हैं। इतना ही नहीं, इससे आपको बेवजह का तनाव भी होता है। इससे भी बदतर स्थिति यह होती है कि आप खुद ही ऐसे उपचार करने लग जाते हैं, जो आपकी समस्या को और बढ़ा देंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको किडनी स्टोन से जुड़े कुछ ऐसे ही मिथ्स और उनकी सच्चाई के बारे में बता रहे हैं-
मिथक 1- क्रैनबेरी जूस किडनी स्टोन को बाहर निकालता है
सच्चाई- अधिकतर लोगों का यह मानना है कि किडनी स्टोन को बाहर निकालने में क्रैनबेरी जूस काफी मददगार है। जबकि यह एक मिथक ही है। अगर आपको मूत्र मार्ग में संक्रमण है या इससे बचाव के लिए क्रैनबेरी जूस बहुत बढ़िया है। यह संक्रमण को बाहर निकालता है और उन्हें रोकता है। लेकिन अगर आपको किडनी स्टोन है, तो यह आपकी समस्या को और भी बदतर बना देता है। क्रैनबेरी में ऑक्सालेट की उच्च मात्रा होती है, जो किडनी स्टोन का कारण बनती है। इसलिए अगली बार जब आपको किडनी स्टोन के लक्षण दिखें, तो अगर आप उन स्टोन को बाहर निकालना चाहते हैं, तो क्रैनबेरी का सेवन न करें।
मिथक 2- केवल नमक का अधिक सेवन ही किडनी स्टोन का कारण बनता है
सच्चाई- आपने बहुत से लोगों से यह सुना होगा कि नमक का अधिक सेवन किडनी स्टोन का कारण बनता है। यह सच है कि नमक का अधिक सेवन किडनी स्टोन का कारण बन सकता है, लेकिन इस समस्या का एकमात्र यही कारण नहीं है। किडनी स्टोन कई कारणों से बन सकते हैं, जैसे डिहाइड्रेशन, कैल्शियम का अधिक सेवन, कुछ दवाएं या हेल्थ इश्यूज। पालक और नट्स जैसे ऑक्सालेट रिच फूड आइटम्स का अधिक सेवन भी कुछ लोगों में स्टोन बनने में योगदान दे सकते हैं।
मिथक 3- सभी किडनी स्टोन दर्दनाक होती हैं
सच्चाई- किडनी स्टोन वास्तव में हार्ड होती है, जो यूरिनरी ट्रैक्ट में बनती है। इससे आपको दर्द, ब्लीडिंग, इंफेक्शन या यूरिन के फ्लो में समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि, यह सोचना कि किडनी स्टोन हमेशा दर्दनाक होते हैं, यह सच नहीं है। किडनी स्टोन हमेशा दर्दनाक नहीं होते हैं, खासकर जब वे पहली बार बनते हैं। स्टोन के पहले लक्षण यूरिन में ब्लड आना या मामूली पीठ दर्द हो सकते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में, किडनी स्टोन बहुत अधिक दर्दनाक हो सकती है और मतली और उल्टी का कारण बन सकती है।
मिथक 4- सभी किडनी स्टोन को ट्रीटमेंट की जरूरत होती है
सच्चाई- किडनी स्टोन का ट्रीटमेंट उसके आकार और स्थान और उनके द्वारा उत्पन्न होने वाले लक्षणों पर निर्भर करता है। अधिकांश किडनी स्टोन आकार में बहुत छोटे होते हैं और आमतौर पर उन्हें किसी उपचार की आवश्यकता नहीं होती है। आपका बॉडी सिस्टम छोटे पत्थरों को बाहर निकालने के लिए सक्षम है। छोटे किडनी स्टोन के लिए किसी सर्जरी की सलाह नहीं दी जाती है। सर्जिकल या मेडिकल उपचार की आवश्यकता पाइप में फंसे किडनी स्टोन के लिए होती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों