Mommy Brain क्या होता है? जानें कारण और लक्षण

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-10-01, 23:16 IST
प्रेग्नेंसी में कई महिलाओं में भावनात्मक बदलाव आते हैं। कुछ महिलाओं को मम्मी ब्रेन की समस्या हो जाती है।
image
image

मां बनना एक महिला के लिए दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। मदरहुड जर्नी बेहद खूबसूरत होती है। हालांकि इस दौरान महिलाओं को कई तरह की मुश्किलें भी आती है। प्रेग्नेंसी से लेकर प्रसव के बाद तक महिलाओं की फिजिकल हेल्थ के साथ ही उनकी मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। कई सारे भावनात्मक बदलाव आते हैं। कई महिलाएं तो प्रेगनेंसी ब्रेन या मम्मी ब्रेन की शिकार हो जाती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं मम्मी ब्रेन के बारे में।Dr samta Gupta , senior consultant, obg , Shardacare - health City इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

क्या होता है मम्मी ब्रेन?

mommy brain symptoms

प्रेग्नेंसी के दौरान और मां बनने के बाद कई सारे भावनात्मक बदलाव आते हैं। इस दौरान कई महिलाओं को भूलने की बीमारी हो जाती है। मां बनना शारीरिक, इम्यून फंक्शन और व्यवहार में नाटकीय बदलावों से जुड़ा होता है जो गर्भावस्था के दौरान शुरू होते हैं और प्रसव के बाद भी जारी रहते हैं। महिलाएं छोटी-छोटी बातें भूलने लगती हैं जैसे वह किचन में क्या काम करने के लिए गई थी उन्होंने अपना सेल फोन कहां रख दिया , वह किसे फोन लगाने वाली थीं, वगैरा-वगैरा... इस सिचुएशन को ही मम्मी ब्रेन के नाम से जाना जाता है। यह समस्या कुछ समय के लिए होती है और धीरे-धीरे आगे चलकर अपने आप ही ठीक हो जाती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक ऐसा गर्भावस्था के पहले तीन से चार महीने में होता है और यह गर्भावस्था के बाद तक बना रहता है।

मम्मी ब्रेन के लक्षण


यह भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी के दौरान कभी इस्तेमाल ना करें इन इंग्रीडिएंट्स वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स

मम्मी ब्रेन से कैसे निपटें

mommy brain cause and symptoms

  • तनाव से दूर रहने के लिए मेडिटेशन करें।
  • खुद के लिए थोड़ा वक्त निकालें।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • बच्चों को संभालने में परेशानी हो रही है तो दूसरों की मदद लें।
  • पौष्टिक आहार खाएं।
  • घूमने फिरने जाएं।
  • आपको जो एक्टिविटी पसंद है वही करें।
  • तनाव होने पर अपनों से बात करें

यह भी पढ़ें-पीरियड्स के कितने दिनों बाद होता है प्रेग्नेंसी का चांस? जानिए क्या होता है 12 दिन बाद

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।



HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP