Acidity in Women: सेहतमंद रहने के लिए, खाने का ठीक से पचना जरूरी है। जब खाना ठीक से नहीं पचता है, तो गैस, एसिडिटी, सीने में जलन और कब्ज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। यूं तो एसिडिटी किसी भी हो सकती है। लेकिन, खासकर महिलाओं को यह दिक्कत ज्यादा परेशान करती है। एसिडिटी की समस्या आजकल काफी कॉमन हो गई है। इसकी वजह बदलता लाइफस्टाइल और खान-पान में खराबी है। पेट में एसिडिटी का मतलब है पेट में एसिड की मात्रा का बढ़ जाना। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। महिलाओं में एसिडिटी होने पर कई लक्षण भी नजर आते हैं। एसिडिटी क्यों होती है, इसके कारण, लक्षण और इसे ठीक करने के उपायों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।
महिलाओं में एसिडिटी होने पर इसके कई लक्षण नजर आते हैं। एसिडिटी होने पर सीने में जलन, सिरदर्द, खट्टी डकारे आना, जी मितलाना और उल्टी जैसा महसूस होना एसिडिटी के लक्षण हो सकते हैं। इसकी वजह से आपको कड़वी डकारे और स्मैली फार्ट भी आ सकते हैं। लंबे समय तक एसिडिटी रहने से सिरदर्द, कुछ निगलने में दिक्कत होना और सांस फूलना जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। कई बार आपको सीने में चुभन भी महसूस हो सकती है। दरअसल, जब पेट में एसिड ज्यादा बनता है, तो यह भोजन नली में वापिस जाने लगता है और इसकी वजह से ये लक्षण नजर आते हैं।
यह विडियो भी देखें
एक्सपर्ट का कहना है कि एसिडिटी, गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली के कारण हो सकती है। कभी-कभार भारी या मसालेदार खाने की वजह से एसिडिटी होना नॉर्मल है। लेकिन, अगर आपको अक्सर एसिडिटी हो जाती है, तो इसकी वजह से सेहत पर बुरा असर हो सकता है। लंबे समय तक एसिडिटी रहने के कारण, शरीर पर कई असर हो सकते हैं। लंबे समय तक एसिडिटी रहने से पेट में अल्सर या गैस्ट्रो इंफ्लेमेशन भी हो सकती है। अक्सर लोग एसिडिटी होने पर एंटासिड या मार्केट में मिलने वाले इंस्टेंट नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इसका भी शरीर पर बुरा असर होता है।
यह भी पढ़ें- खाना खाते ही आती हैं खट्टी डकारे और महसूस होती है सीने में जलन? एसिडिटी दूर करने के लिए करें ये 7 काम
यह भी पढ़ें- महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है थायराइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार
यूं तो एसिडिटी किसी को भी हो सकती है लेकिन महिलाओं में एसिडिटी की समस्या काफी आम है। इसके लक्षणों और कारणों को समझना जरूरी है। साथ ही, इसे मैनेज करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।