आपकी पॉटी में नजर आते हैं लिवर डैमेज के ये संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Liver Damage Signs: क्या आप जानती हैं कि आपकी पॉटी आपके लिवर का हाल बता सकती है। लिवर डैमेज होने पर इसके लक्षण साफतौर पर पॉटी में नजर आने लगते हैं। इन्हें समय रहते पहचानना बहुत जरूरी है। ज्यादा देर करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।
image

Liver Damage Warning Signs: क्या आप जानती हैं कि आपकी पॉटी लिवर का हाल बताती है?
क्या आपको पता है कि लिवर के ठीक से काम न करने पर पॉटी में इसके साफ संकेत नजर आने लगते हैं?
क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि लिवर डैमेज के शुरुआती लक्षणों को अगर न पहचाना जाए तो बात बिगड़ सकती है?

अक्सर लोग लिवर की बीमारी के शुरुआती संकेतों को समझ नहीं पाते हैं या नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, यही आगे चलकर गंभीर रूप ले लेती है। लिवर हमारे शरीर का पावरहाउस और एक जरूरी अंग है। शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए, लिवर का हेल्दी होना जरूरी है। लेकिन, आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान का असर सीधा हमारे लिवर पर हो रहा है। लिवर डैमेज होने पर शरीर के लिए सही तरह से काम कर पाना मुश्किल हो जाता है और अगर यह पूरी तरह काम करना बंद कर दे, तो हमारी बॉडी फंक्शन नहीं कर पाती है।

लिवर डैमेज होने के कई शुरुआती संकेत भी होते हैं, जिन्हें अगर समय रहते पकड़ लिया जाए, तो लिवर को ठीक करने में मदद कर सकती है। क्या आप जानती हैं कि आपका लिवर कितना हेल्दी है या कहीं लिवर डैमेज तो नहीं हो रहा है, इसके संकेतों को आप अपनी पॉटी में भी देख सकती हैं। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।

लिवर डैमेज होने पर पॉटी में नजर आते हैं ये लक्षण

signs of fatty liver in bowel movements

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको गहरे भूरे रंग का मल आता है, तो यह भी लिवर की खराबी का संकेत हो सकता है।
  • यह पेट ठीक से साफ न होने या पाचन-तंत्र से जुड़ी किसी अन्य दिक्कत का भी संकेत हो सकता है। लेकिन, अगर लंबे वक्त तक ऐसा हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें।
  • लिवर के ठीक से काम न करने पर शरीर में पित्त की मात्रा भी बढ़ जाती है। इसके कारण भी ऐसा हो सकता है।
  • इसके अलावा, अगर पॉटी में ब्लड आ रहा है, तो यह लिवर के डैमेज होने का लक्षण हो सकता है। ऐसा होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • कई बार जब लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो पॉटी में फैट बाहर आने लगता है। अगर आपको पॉटी के साथ चिपचिपा पदार्थ आ रहा है,तो यह भी लिवर की खराबी का एक संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है कि सुबह पॉटी जाने का सही समय क्या है?

लिवर डैमेज के अन्य संकेत

fatty liver symptoms

  • भूख न लगना
  • हमेशा थकान महसूस होना
  • त्वचा और आंखों का रंग पीला होना
  • पेट में दर्द रहना
  • गहरे पीले रंग का पेशाब आना
  • जी मिचलाना या बार-बार उल्टी जैसा महसूस होना
  • डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें
  • बार-बार सिरदर्द या स्किन इंफेक्शन होना


यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के साथ नजर आने वाले ये लक्षण लिवर की खराबी का देते हैं संकेत


लिवर हेल्थ से जुड़े संकेतों को समय पर पहचानना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP